फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Jai Shri Ram echoed in London Mega event of car rally ahead shri ram pran pratishtha

लंदन की गलियों में गूंजा जय श्री राम: कार रैली का मेगा आयोजन, लोग बोले- 500 साल के संघर्ष के बाद मिली यह खुशी

Sun, 21 Jan 2024 03:51 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: जलज मिश्रा Updated Sun, 21 Jan 2024 03:51 AM IST
सार

इससे पहले, अमेरिका में रहने वाले हिंदू समुदाय ने भी राजधानी वाशिंगटन में राम मंदिर के खुशी में बाइक-कार रैली का आयोजन किया था। हिंदु समुदाय रैली के लिए फ्रेडरिक सिटी स्थित श्री भक्त आंजनेय मंदिर में इकट्ठा हुए थे।

विज्ञापन
Jai Shri Ram echoed in London Mega event of car rally ahead shri ram pran pratishtha
लंदन में राम मंदिर का जश्न। - फोटो : Social Media

विस्तार

22 जनवरी को अयोध्या में भगवान राम के मंदिर का उद्घाटन होने वाला है। इसे लेकर भारत ही नहीं बल्कि पूरे विश्व के हिंदुओं के बीच उत्साह की लहर है। भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा की खुशी में ब्रिटेन में भी कार रैली का आयोजन किया गया। रैली में हिंदू प्रवासी बड़ी संख्या में शामिल हुए। कार रैली में 325 से अधिक कार शामिल हुआ था। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कार रैली पश्चिम लंदन के कोलियर रोड पर द सिटी पैविलियन से शुरू हुई थी। यात्रा पूर्वी लंदन से गुजरी थी। रैली के दौरान प्रतिभागियों ने जय श्री राम के नारे लगाए और भगवान राम की स्तुति भजन भी बजाए। शाम को महाआरती का भी आयोजन किया गया। 

विज्ञापन

 

 

वेटिकन-स्वर्ण मंदिर की तरह ही राम मंदिर भी अब हिंदुओं के लिए विशेष स्थान
रैली में शामिल हुए रवि बनोट ने कहा कि रैली में भाग लेकर बहुत खुशी हुई। राम मंदिर का निर्माण हिंदुओ के लिए बड़ी बात है। राम मंदिर समुदाय विशेष के लिए खासा महत्व रखता है। 500 वर्षों बाद भगवान राम के मंदिर का उद्घाटन होने वाला है। हिंदुओं ने कोर्ट में यह लड़ाई जीती तब जाकर मंदिर हमें नसीब हुआ। जिस तरह ईसाइयों के लिए वेटिकन सिटी के लिए विशेष स्थान है। जिस तरह सिखों के लिए स्वर्ण मंदिर विशेष स्थान है। ठीक वैसे ही अब राम मंदिर हिंदुओं के लिए विशेष स्थान बना चुका है। भारत की आजादी और विकास के सवाल पर बनोट ने कहा कि आजादी के बाद भारत में हुए विकास को देखकर हमें बहुत खुशी हो रही है। विश्व के लोगों का भारत पर भरोसा बढ़ रहा है। यह आश्चर्यजनक है। वहीं, रैली में शामिल हुईं प्रतिभा चौधरी ने बताया कि हम सभी रैली के लिए यहां एकत्र हुए हैं। हम सभी बहुत खुश हैं। मैंने लोगों में इतना उत्साह कभी नहीं देखा। मुझे ऐसा लग रहा है कि जैसे खुद प्रभु मेरे घर आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिका में भी कार-बाइक रैली का आयोजन
इससे पहले, अमेरिका में रहने वाले हिंदू समुदाय ने भी राजधानी वाशिंगटन में राम मंदिर के खुशी में बाइक-कार रैली का आयोजन किया था। हिंदु समुदाय रैली के लिए फ्रेडरिक सिटी स्थित श्री भक्त आंजनेय मंदिर में इकट्ठा हुए थे। अमेरिका में विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष महेंद्र सापा ने बताया था कि 500 सालों के हिंदुओं के संघर्ष के बाद भगवान श्री राम के मंदिर का अयोध्या में उद्घाटन होने जा रहा है। ऐतिहासिक अवसर पर हम अमेरिका में भी उत्सव मना रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed