भारत आकर अंग प्रत्यारोपण कराने वाले सभी विदेशी मरीजों की जांच होगी। स्वास्थ्य महानिदेशालय ने राज्यों को दिए आदेश में कहा है कि थोटा अधिनियम 1994 के तहत जिम्मेदार एजेंसियों के जरिये उन सभी अस्पतालों में विदेशियों के प्रत्यारोपण की जांच कराई जाए, जिन्होंने भारत आकर अंगदान या फिर प्रत्यारोपण कराया है। उधर, भीषण गर्मी से उत्तर प्रदेश, बंगाल, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के कई क्षेत्रों जल संकट का खतरा पैदा हो गया है। दूसरी ओर, सियासी दलों का चुनाव प्रचार लोकसभा चुनाव के लिए चरम पर है। त्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के स्टार प्रचारक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राजस्थान दौरे पर जाएंगे। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Top News: लोकसभा चुनाव के बीच धुंआधार प्रचार, भीषण गर्मी से कई राज्यों में जल संकट; देश-दुनिया की अहम खबरें
लोकसभा चुनाव: धुआंधार चुनाव प्रचार का दौर जारी, छह राज्यों को साधने में जुटे PM मोदी
लोकसभा चुनाव-2024 के लिए तमाम राजनीतिक दल चुनाव प्रचार के अलग-अलग हथकंडे अपना रहे हैं। चुनाव प्रचार के इसी क्रम में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के स्टार प्रचारक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राजस्थान दौरे पर जाएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रधानमंत्री का भीनमाल जाने का कार्यक्रम है। खबरों के मुताबिक जालौर के सिरोही लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी लुंबाराम चौधरी के समर्थन में चुनावी रैली करेंगे। पढ़ें पूरी खबर
लू से यूपी, बंगाल, छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र में बुरा हाल, जल संकट का खतरा
देश के कई राज्य प्रचंड गर्मी से तप रहे हैं। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के साथ ही उसके साथ के लगते तराई वाले राज्यों को छोड़कर पूर्वी, मध्य और दक्षिण भारत के कम से कम 15 राज्य प्रचंड गर्मी और लू की चपेट में हैं। सुबह के 10 बजते ही दोपहरी जैसी गर्मी महसूस होने लग रही है। पढ़ें पूरी खबर
महावीर जयंती आज, जानिए कौन थे भगवान महावीर और क्या थे उनके सिद्धांत
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को जैन धर्म के चौबीसवें तीर्थंकर भगवान महावीर का जन्म उत्सव जैन अनुयायी बड़ी धूमधाम से मनाते हैं। इस बार महावीर जयंती 21 अप्रैल को मनाई जाएगी। भगवान महावीर को वर्धमान, वीर, अतिवीर और सन्मति भी कहा जाता है। पढ़ें पूरी खबर
कनाडा में कराया गया पानीपत के युवक का पोस्टमार्टम
कनाडा के वैंकूवर में हमलावरों ने 13 अप्रैल को गोली मारकर पानीपत निवासी चिराग की हत्या कर दी थी। कनाडा में चिराग के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। शव एयरपोर्ट पर भेज दिया गया है। वहां से सोमवार को भारत आ सकता है। पढ़ें पूरी खबर