फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Election ›   Lok Sabha Elections 2024 BJP Election Campaigning PM Modi Amit Shah JP Nadda Rallies Road Shows

सियासत: धुआंधार चुनाव प्रचार का दौर जारी, PM मोदी-शाह-नड्डा छह राज्यों को साधने में जुटे; जानिए आज की योजनाएं

Sun, 21 Apr 2024 02:37 AM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति भास्कर Updated Sun, 21 Apr 2024 02:37 AM IST
सार

सियासी सरगर्मियों के बीच लोकसभा चुनाव 2024 के लिए चुनाव प्रचार चरम पर है। सभी पार्टियां जनता को लुभाने का प्रयास कर रही हैं। भाजपा के तीन शीर्ष नेता अलग-अलग राज्यों में धुआंधार चुनाव प्रचार कर रहे हैं। इसी कड़ी में पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी प्रमुख जेपी नड्डा मिलकर रविवार को छह राज्यों में चुनाव प्रचार करेंगे।

विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2024 BJP Election Campaigning PM Modi Amit Shah JP Nadda Rallies Road Shows
पीएम मोदी (फाइल) - फोटो : एएनआई

विस्तार

लोकसभा चुनाव-2024 के लिए तमाम राजनीतिक दल चुनाव प्रचार के अलग-अलग हथकंडे अपना रहे हैं। चुनाव प्रचार के इसी क्रम में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के स्टार प्रचारक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राजस्थान दौरे पर जाएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रधानमंत्री का भीनमाल जाने का कार्यक्रम है। खबरों के मुताबिक जालौर के सिरोही लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी लुंबाराम चौधरी के समर्थन में चुनावी रैली करेंगे। यह सीट इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि भाजपा का मुकाबला पूर्व सीएम के बेटे से हो रहा है। लुंबाराम चौधरी के सामने कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पुत्र वैभव गहलोत को मैदान में उतारा है। रैली का समय दोपहर लगभग डेढ़ बजे से प्रस्तावित है।
विज्ञापन


11 साल बाद बांसवाड़ा में चुनावी रैली
इसके अलावा पीएम मोदी दक्षिणी राजस्थान की सबसे हॉट सीट में एक- डूंगरपुर-बांसवाड़ा में भी चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। रैली का समय शाम करीब चार बजे से प्रस्तावित है। भाजपा के मुताबिक पीएम मोदी रविवार को बांसवाड़ा जिला मुख्यालय में कॉलेज मैदान पर विजय संकल्प सभा को संबोधित करेंगे। बीजेपी ने इस सीट पर महेंद्र जीत सिंह मालवीय को प्रत्याशी बनाया है। सियासी पंडितों के मुताबिक पीएम मोदी की इस सभा के माध्यम से भाजपा डूंगरपुर के साथ-साथ मेवाड़ के मतदाताओं को साधने की कवायद कर रही है। खबरों के मुताबिक पीएम मोदी 11 साल बाद बांसवाड़ा में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। गुजरात के मुख्यमंत्री रहते मोदी ने कुशलबाग मैदान में भाजपा की रैली को संबोधित किया था। 
विज्ञापन


गृह मंत्री शाह एक दिन में तीन राज्यों को कवर करेंगे
प्रधानमंत्री के अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का कार्यक्रम भी कई राज्यों में होगा। शाह रविवार को पश्चिम बंगाल, बिहार और असम का दौरा करेंगे। भाजपा की तरफ से जारी कार्यक्रम के मुताबिक शाह रविवार सुबह करीब 11 बजे दार्जिलिंग लोकसभा सीट पर चुनाव प्रचार करेंगे। शाह गोरखा स्टेडियम में एक चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। इसके बाद गृह मंत्री बिहार रवाना हो जाएंगे। बिहार में शाह कटिहार लोकसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करेंगे। यह आयोजन राजेंद्र स्टेडियम में दोपहर करीब 1.15 बजे से प्रस्तावित है। दिन के एक अन्य जनसंपर्क कार्यक्रम में शाह असम की जनता के बीच जाएंगे। शाह असम की सिलचर लोकसभा सीट पर भाजपा के चुनाव प्रचार करेंगे। भाजपा की तरफ से जारी कार्यक्रम के मुताबिक सिलचर में शाह डीएसए स्टेडियम से शुरू कर अंबीकापट्टी प्वाइंट तक रोड शो में शामिल होंगे। रोड शो के दौरान सीएम हिमंत बिस्वा सरमा समेत कई शीर्ष भाजपा नेताओं के मौजूद रहने की संभावना है।

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भी संभाला मोर्चा, कर्नाटक और महाराष्ट्र में चुनावी कार्यक्रम
शाह के अलावा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा महाराष्ट्र और कर्नाटक दौरे पर रहेंगे। महाराष्ट्र के बुलढाणा में नड्डा करीब 11.40 बजे से एक चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। आयोजन शंकर विद्या मंदिर इंग्लिश स्कूल-कॉलेज परिसर में किया जाएगा। इसके बाद दोपहर करीब तीन बजे नड्डा कम्युनिटी लीडर्स के साथ कर्नाटक के एक होटल में बैठक करेंगे। यह बैठक धारवाड़ के हुब्बाली में प्रस्तावित है। इसके लगभग डेढ़ घंटे बाद नड्डा एक स्थानीय स्कूल परिसर में आयोजित चुनावी रैली को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed