फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   IMD alert Intense heat wave grips parts of India

Heatwave: UP, बंगाल, छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र में बुरा हाल, पांच दिन गंभीर; कई क्षेत्रों में भीषण जल संकट का खतरा

Sun, 21 Apr 2024 02:48 AM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Sun, 21 Apr 2024 02:48 AM IST
सार

देश के 15 राज्यों में अप्रैल के अंतिम हफ्ते से पहले ही लू का कहर देखा जा रहा है। तापमान 45 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। मौसम विभाग के मुताबिक अभी पांच दिन गंभीर स्थिति बनी रहेगी। पूर्वी यूपी से लेकर बंगाल, छत्तीसगढ़ और महराष्ट्र में बुरा हाल है। तापमान अभी 2-3 डिग्री और बढ़ने की आशंका है। मौसम विभाग ने जलस्तर घटने का भी अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन
IMD alert Intense heat wave grips parts of India
तापमान - फोटो : एएनआई

विस्तार

देश के कई राज्य प्रचंड गर्मी से तप रहे हैं। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के साथ ही उसके साथ के लगते तराई वाले राज्यों को छोड़कर पूर्वी, मध्य और दक्षिण भारत के कम से कम 15 राज्य प्रचंड गर्मी और लू की चपेट में हैं। सुबह के 10 बजते ही दोपहरी जैसी गर्मी महसूस होने लग रही है। पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल के गंगा तट के इलाकों, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, बिहार और ओडिशा जैसे राज्यों के कई क्षेत्रों में अधिकतम पारा 42-45 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है।

विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक, अगले पांच दिन और अधिक गर्मी का सामना करना पड़ेगा और तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस तक ही वृद्धि दर्ज की जा सकती है। कई राज्यों में अप्रैल से जून की अवधि में 20 दिनों तक लू चलने की आशंका है।
विज्ञापन


ये इलाके भयंकर गर्मी की चपेट में 
भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने शनिवार को अगले पांच दिनों के लिए लू और गर्मी का पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया कि पूर्वी उत्तर प्रदेश, गंगा के तटीय पश्चिम बंगाल, उत्तरी रायलसीमा, मध्य ये इलाके भयंकर मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गर्मी की चपेट में विदर्भ, मराठवाड़ा, महाराष्ट्र के कुछ हिस्से, तेलंगाना, ओडिशा के अलग-अलग हिस्सों में अधिकतम तापमान 42-44 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


झारखंड, पूर्वी मध्य प्रदेश, पूर्वी उत्तर के कुछ हिस्सों में 40-42 डिग्री सेल्सियस के बीच तापमान रहने का अनुमान है। इस दौरान बंगाल के गंगा के तटी इलाकों में भीषण लू चल सकती है। कर्नाटक के आंतरिक इलाकों, तमिलनाडु, पुडुचेरी, उत्तराखंड, विदर्भ और पश्चिमी मध्य प्रदेश में अधिकतम तापमान सामान्य से 2-3 डिग्री अधिक दर्ज किया गया।

17 राज्यों में तेज बारिश का अनुमान
मौसम विभाग ने बताया कि जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, पश्चिम बंगाल, पूर्वोत्तर के लगभग सभी राज्यों और महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कर्नाटक के कुछ इलाकों में तेज बारिश होने की संभावना है। रविवार को मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ में बिजली गिरने का अनुमान है। इसके अलावा, महाराष्ट्र, ओडिशा, झारखंड और छत्तीसगढ़ में 50 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

उत्तर भारत में तापमान में नहीं होगी गिरावट
आईएमडी ने बताया कि अगले 24 घंटों के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है और उसके बाद इसमें कुछ कमी आएगी। अगले दो दिन के दौरान पश्चिम भारत में अधिकतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव होने की संभावना नहीं है। उसके बाद तापमान में 3 डिग्री तक की वृद्धि हो सकती है। उत्तर भारत में अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है।


जोजिला दर्रे के पास हिमस्खलन, दो वाहन फंसे
श्रीनगर-लद्दाख राजमार्ग पर जोजिला दर्रे पर बाजरी नाले के पास हिमस्खलन में दो वाहन फंस गए और यातायात कई घंटे प्रभावित रहा। ये वाहन श्रीनगर से कारगिल जा रहे थे। बचाव दल ने शाम होने तक दोनों वाहनों को द्रास तक सुरक्षित पहुंचा दिया। अधिकारियों ने बताया कि जोजिला दर्रे पर रुक रुक बर्फबारी हो रही है, जिससे सड़क को साफ करने के लिए आगे के अभियान में बाधा आ रही है। परंतु सीमा सड़क संगठन की टीमें दोनों ओर से काम पर लगी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed