फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL 2024: आईपीएल के बीच में सचिन तेंदुलकर पहुंचे रांची, छोटी बच्चियों के साथ मैदान पर बिताया समय, खास अपील की

Sat, 20 Apr 2024 04:33 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Sat, 20 Apr 2024 04:33 PM IST
सार

दिग्गज अपनी संस्था सचिन तेंदलुकर फाउंडेशन के लिए रांची पहुंचे। उनकी संस्था युवा फाउंडेशन के साथ मिलकर युवा फुटबॉल खिलाड़ियों को प्रशिक्षित करने और उन्हें बढ़ावा देने के लिए मिलकर काम करते हैं। तेंदुलकर और उनकी पत्नी ने रांची के रूक्का बांध के पास स्थित अपने स्कूल में युवा फाउंडेशन की नन्ही फुटबॉल खिलाड़ियों से बातचीत की।

विज्ञापन
Sachin Tendulkar reached Ranchi in the mid of IPL 2024, spent time on the field with footballers
सचिन तेंदुलकर - फोटो : PTI
आईपीएल 2024 के बीच में क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर अपनी पत्नी अंजलि के साथ रांची पहुंचे। इस दौरान उन्होंने छोटी बच्चियों के साथ मैदान पर समय बिताया। वह उनके साथ खेलते नजर आए। सचिन ने इन बच्चियों के माता-पिता से इन्हें खेल के प्रति प्रोत्साहित करने की अपील की। 

दिग्गज अपनी संस्था सचिन तेंदलुकर फाउंडेशन के लिए रांची पहुंचे। उनकी संस्था युवा फाउंडेशन के साथ मिलकर युवा फुटबॉल खिलाड़ियों को प्रशिक्षित करने और उन्हें बढ़ावा देने के लिए मिलकर काम करते हैं। तेंदुलकर और उनकी पत्नी ने रांची के रूक्का बांध के पास स्थित अपने स्कूल में युवा फाउंडेशन की नन्ही फुटबॉल खिलाड़ियों से बातचीत की।
Sachin Tendulkar reached Ranchi in the mid of IPL 2024, spent time on the field with footballers
सचिन तेंदुलकर - फोटो : PTI
युवा खिलाड़ियों के माता-पिता से सचिन ने की खास अपील
इस दौरान सचिन ने फुटबॉल खिलाड़ियों के माता-पिता से खास अपील की। उन्होंने इन्हें प्रोत्साहित करने के लिए कहा। सचिन ने कहा, "बच्चों को खेलते देख मुझे अपना बचपन याद आ गया। मुझे कई बच्चों से प्रेरणा मिली क्योंकि उनके लिए यह यात्रा आसान नहीं है। घर से भी उनके जीवन में कई कठिनाइयां आती हैं। वे फुटबॉल खेलने जाते हैं, जो कभी-कभी माता-पिता को पसंद नहीं आता। मैं उनसे कहना चाहूंगा कि वे बच्चों को प्रोत्साहित करें और उनका समर्थन करें। ये बच्चे उनके चेहरे पर मुस्कान लाएंगे।" 
Sachin Tendulkar reached Ranchi in the mid of IPL 2024, spent time on the field with footballers
सचिन तेंदुलकर - फोटो : PTI
शिक्षा, खेल और स्वास्थ्य पर काम करती है सचिन की संस्था
भारत का नाम क्रिकेट जगत में अपने बल्ले से रोशन करने वाले सचिन ने अपनी संस्था सचिन तेंदुलकर फाउंडेशन के विषय में भी बात की। उन्होंने बताया कि उनकी संस्था शिक्षा, खेल और स्वास्थ्य में भी काम करती है। सचिन ने कहा, "यह तीन क्षेत्रों- शिक्षा, खेल और स्वास्थ्य में काम करता है। शिक्षा इसलिए है क्योंकि मेरे पिता एक प्रोफेसर थे, स्वास्थ्य इसलिए है क्योंकि मेरी पत्नी एक डॉक्टर है और खेल इसलिए है क्योंकि मैं इसमें रुचि रखता हूं। अगर तीनों को एक साथ रखा जाए, तो यह देश के भविष्य को आकार दे सकता है।"
विज्ञापन
विज्ञापन
Sachin Tendulkar reached Ranchi in the mid of IPL 2024, spent time on the field with footballers
अंजलि तेंदुलकर - फोटो : PTI
'लड़कियों के कौशल को निखार रहा युवा फाउंडेशन'- सचिन तेंदुलकर
इस दौरान दिग्गज ने युवा फाउंडेशन की भी तारीफ की। उन्होंने आगे कहा, "इसकी टीम लड़कियों के कौशल को निखार रही है, उनके जीवन को बदल रही है, उनके जीवन को दिशा दे रही है।"
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed