फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Top News: पीएम मोदी का आज महाराष्ट्र दौरा, केजरीवाल ठोकेंगे हरियाणा चुनाव के लिए ताल; अहम खबरें

Fri, 20 Sep 2024 07:39 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 20 Sep 2024 07:39 AM IST
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 20 September 2024 Updates On Amar Ujala
बिग न्यूज - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

'पीएम विश्वकर्मा' योजना की पहली वर्षगांठ के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जहां आज महाराष्ट्र का दौरा करेंगे और कई योजनाओं का शुभारंभ भी करेंगे। वहीं, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल हरियाणा चुनाव के लिए ताल ठोकेंगे। वह यमुनानगर के जगधारी में रोड शो करेंगे। उधर, कोलकाता में आरजी कर अस्पताल में डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या के मामले के खिलाफ हड़ताल पर चल रहे डॉक्टर कल से काम पर लौटेंगे। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 20 September 2024 Updates On Amar Ujala
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : पीटीआई

मोदी का महाराष्ट्र दौरा: पीएम विश्वकर्मा कार्यक्रम में होंगे शामिल; महिलाओं के लिए खास योजना का करेंगे शुभारंभ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को महाराष्ट्र का दौरा करेंगे, जहां वे 'पीएम विश्वकर्मा' योजना की पहली वर्षगांठ के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री अमरावती में एक टेक्सटाइल पार्क का शिलान्यास भी करेंगे। एक आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी वर्धा में सुबह साढ़े ग्यारह  बजे 'पीएम विश्वकर्मा' कार्यक्रम में भाग लेंगे। इस मौके पर वे योजना के लाभार्थियोंको प्रमाण पत्र और ऋण वितरित करेंगे। प्रधानमंत्री 18 ट्रेडों के तहत 18 लाभार्थियों को योजना के तहत ऋण वितरित करेंगे। इसके साथ ही योजना के तहत एक साल पूरे होने पर स्मारक डाक टिकट भी जारी करेंगे। पढ़ें पूरी खबर

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 20 September 2024 Updates On Amar Ujala
अरविंद केजरीवाल - फोटो : X/@ArvindKejriwal

हरियाणा चुनाव : केजरीवाल आज ठोकेंगे हरियाणा चुनाव के लिए ताल, यमुनानगर के जगधारी में रोड शो से शुरुआत
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल शुक्रवार से हरियाणा के चुनावी मैदान में उतर रहे हैं। इसकी शुरुआत यमुना नगर की जगधारी विधानसभा से होगी। पहले फेज में अगले कुछ दिनों तक 11 जिलों की 13 विधानसभाओं में केजरीवाल का चुनावी अभियान चलेगा। इसकी पूरी कार्ययोजना तैयार है। जगाधरी के बाद डबवाली, रानिया, भिवानी, मेहम, पूंडरी, कलायत, रेवाड़ी, दादरी, असंध, बल्लभगढ़ और बादरा में रोड शो व नुक्कड़ सभाओं के जरिए आप के हक में वोट मांगते नजर आएंगे। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 20 September 2024 Updates On Amar Ujala
कोलकाता में 36 दिनों के बाद गतिरोध खत्म होने के संकेत - फोटो : अमर उजाला

कोलकाता: शनिवार से काम पर लौटेंगे जूनियर डॉक्टर, गतिरोध खत्म होने के बावजूद OPD बंद रहेगा
श्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज-अस्पताल में दुष्कर्म-हत्या के बाद शुरू हुई जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म होने की खबर है। जानकारी के मुताबिक आक्रोशित जूनियर डॉक्टर शनिवार से काम पर लौटेंगे। जूनियर डॉक्टरों के हड़ताल खत्म करने की घोषणा के बाद से गतिरोध खत्म हो जाएगा। हालांकि, इसके बावजूद OPD सेवाएं बंद रहेंगी। डॉक्टरों ने कहा है कि आपातकालीन सेवाएं बहाल होगी। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 20 September 2024 Updates On Amar Ujala
वीके सक्सेना - फोटो : एएनआई

दिल्ली: 14 साल बाद आज से शुरू होगा कृषि भूमि का दाखिल-खारिज, 166 गांवों के लिए लगेंगे 74 शिविर
दिल्ली में 14 साल बाद शुक्रवार से कृषि भूमि का दाखिल-खारिज शुरू होगा। दिल्ली के उपराज्यपाल के आदेश पर शुक्रवार से 5 अक्टूबर तक दिल्ली के 166 गांवों के लिए 74 शिविर लगाए जाएंगे। शिविर में आकर शहरीकृत गांव के निवासी दाखिल-खारिज करवा सकेंगे। पढ़ें पूरी खबर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed