फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi Maharashtra Visit to Attend Vishwakarma Program Set to Launch a Special Scheme for Women

PM मोदी का महाराष्ट्र दौरा: महिलाओं से लेकर युवाओं के लिए योजनाओं की शुरुआत, पीएम मित्र पार्क की नींव भी रखी

Fri, 20 Sep 2024 01:20 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 20 Sep 2024 01:20 PM IST
सार

PM Modi Maharashtra Visit: प्रधानमंत्री 'पुण्यश्लोक अहिल्या देवी होल्कर महिला स्टार्टअप योजना' का भी शुभारंभ करेंगे। इस योजना के तहत महाराष्ट्र में महिला नेतृत्व वाले स्टार्ट अप को शुरुआती मदद दी जाएगी। इस योजना के तहत 25 लाख रुपये तक की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी

विज्ञापन
PM Modi Maharashtra Visit to Attend Vishwakarma Program Set to Launch a Special Scheme for Women
PM Modi - फोटो : PTI

विस्तार

प्रधानमंत्री ने वर्धा में आयोजित एक कार्यक्रम में महाराष्ट्र सरकार की आचार्य चाणक्य कौशल विकास केंद्र योजना की शुरुआत की। पीएम मोदी ने महिलाओं के नेतृत्व वाले ‘स्टार्टअप’ को समर्थन देने के लिए महाराष्ट्र सरकार की पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होलकर महिला स्टार्टअप योजना की शुरुआत की। उन्होंने अमरावती में 1,000 एकड़ के ‘पीएम मेगा इंटीग्रेटेड टेक्सटाइल रीजन एंड अपैरल’ (पीएम मित्र) पार्क की भी आधारशिला रखी।

विज्ञापन


इस दौरान पीएम मोदी ने वर्धा में आयोजित एक कार्यक्रम में राष्ट्रीय 'पीएम विश्वकर्मा' योजना का एक वर्ष पूरा होने के अवसर पर स्मारक डाक टिकट भी जारी किया। इससे पहले पीएम मोदी ने राष्ट्रीय पीएम विश्वकर्मा कार्यक्रम के दौरान प्रदर्शनी का दौरा किया तथा योजना के लाभार्थियों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने योजना के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र और ऋण वितरित किए। प्रधानमंत्री ने 18 ट्रेडों के तहत 18 लाभार्थियों को योजना के तहत ऋण वितरित किए।
विज्ञापन


अमरावती में 'पीएम मित्रा पार्क' की नींव रखी गई
विज्ञप्ति में कहा गया, पीएम मित्रा पार्क भारत कौ वैश्विक वस्त्र निर्माण और निर्यात का केंद्र बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह विश्वस्तरीय औद्योगिक ढांचा तैयार करने में मदद करेगा, जो बड़े पैमाने पर निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) को आकर्षित करेगा और इस क्षेत्र में नवाचार (इनोवेशन) व रोजगार सृजन को बढ़ावा देगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉलेजों में बनाए जाएंगे कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र
'आचार्य चाणक्य कौशल विकास केंद्र' योजना के तहत राज्य के प्रसिद्ध कॉलेजों में कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किए जाएंगे, जहां 15 से 45 वर्ष की आयु के व्यक्तियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें और विभिन्न रोजगार के अवसरों तक पहुंच हासिल कर सकें। हर वर्ष करीब डेढ़ लाख युवाओं को इस योजना के तहत निशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण दिया जाएगा। 


महिला नेतृत्व वाले स्टार्ट अप को मिलेगी मदद
'पुण्यश्लोक अहिल्या देवी होल्कर महिला स्टार्टअप' योजना के तहत महाराष्ट्र में महिला नेतृत्व वाले स्टार्ट अप को शुरुआती मदद दी जाएगी। इस योजना के तहत 25 लाख रुपये तक की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी और प्रावधान का कुल 25 फीसदी हिस्सा पिछड़ी जातियों और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों की महिलाओं के लिए आरक्षित होगा। यह योजना महिला नेतृत्व वाले स्टार्ट अप को आत्मनिर्भर और स्वतंत्र बनाने में मदद करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed