फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Kejriwal has 13 election programmes in 11 districts in Haryana elections.

Haryana Elections : केजरीवाल आज ठोकेंगे हरियाणा चुनाव के लिए ताल, यमुनानगर के जगधारी में रोड शो से शुरुआत

Fri, 20 Sep 2024 12:08 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 20 Sep 2024 12:08 AM IST
सार

हरियाणा चुनाव में केजरीवाल शुक्रवार से प्रचार शुरू कर रहे हैं। रोड शो से शुरुआत होगी। यमुनानगर के जगधारी विधानसभा में पहला चुनावी अभियान हुआ। 11 जिलों में केजरीवाल के 13 चुनावी कार्यक्रम हैं।

विज्ञापन
Kejriwal has 13 election programmes in 11 districts in Haryana elections.
अरविंद केजरीवाल - फोटो : X/@ArvindKejriwal

विस्तार

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल शुक्रवार से हरियाणा के चुनावी मैदान में उतर रहे हैं। इसकी शुरुआत यमुना नगर की जगधारी विधानसभा से होगी। पहले फेज में अगले कुछ दिनों तक 11 जिलों की 13 विधानसभाओं में केजरीवाल का चुनावी अभियान चलेगा। इसकी पूरी कार्ययोजना तैयार है। जगाधरी के बाद डबवाली, रानिया, भिवानी, मेहम, पूंडरी, कलायत, रेवाड़ी, दादरी, असंध, बल्लभगढ़ और बादरा में रोड शो व नुक्कड़ सभाओं के जरिए आप के हक में वोट मांगते नजर आएंगे।

विज्ञापन

आप रणनीतिकारों का मानना है कि चुनाव प्रचार के दिन कम होने से फिलहाल रोड शो कारगर तरीका हो सकता है। इससे केजरीवाल ज्यादा से ज्यादा लोगों तक संपर्क कर सकेंगे। इस बीच छोटी-छोटी नुक्कड़ सभाएं भी होंगी। इसमें आम लोगों सीधे तौर पर केजरीवाल से रूबरू हो सकेंगे। पार्टी मान रही है कि इसके सहारे लोगों को आप के हक में लाया जा सकता है। इसमें खासतौर से चर्चा पंजाब और दिल्ली में आप सरकार के कामों के साथ हरियाणा की भाजपा सरकार की नाकामियों पर होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

राज्यसभा सांसद व आप के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री संदीप पाठक ने कहा कि भाजपा इस बार पूर्ण रूप से हरियाणा से साफ होने वाली है। पिछले 10 साल से भाजपा की सरकार हरियाणा में चल रही है। भाजपा को खुद ही अपने मुख्यमंत्री पर भरोसा नहीं था, इस वजह से उन्होंने मनोहर लाल खट्टर को मुख्यमंत्री पद से हटाकर नायब सिंह सैनी को नया मुख्यमंत्री बनाया।

विज्ञापन

पाठक ने आरोप लगाते हुए कहा कि किसानों के साथ भाजपा ने अन्याय किया, उनका अपमान किया है। पहले जनता ने 5 साल एक पार्टी को मौका दिया, फिर 10 साल दूसरी पार्टी मौका दिया और अभी 10 सालों से तीसरी पार्टी की सरकार है। सारी पार्टियों को हरियाणा की जनता ने मौका दिया है। अब सवाल यह उठता है कि क्या इन सभी पार्टियों ने अपनी जिम्मेदारियों का सही तरह से निर्वहन किया। उन्होंने आगे कहा कि हरियाणा की जनता के सामने पहली बार केजरीवाल आप को लेकर उतरे हैं। हरियाणा ने पंजाब और दिल्ली सरकार के कामों को करीब से देखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed