प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज जन्मदिन है। अपने 73वें जन्मदिन पर पीएम मोदी महत्वाकांक्षी योजना 'प्रधानमंत्री विश्वकर्मा' की शुरुआत करेंगे। साथ ही वह दिल्ली के द्वारका में 'यशोभूमि' के पहले चरण और दिल्ली मेट्रो के एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन के विस्तारित खंड का भी उद्घाटन करेंगे। वहीं, संसद के विशेष सत्र से पहले सरकार ने आज सर्वदलीय बैठक बुलाई है, जिसमें सरकार ने सत्र के एजेंडे की घोषणा कर सकती है। उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ आज नए संसद भवन में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। उधर,भारत और श्रीलंका के बीच आज एशिया कप का फाइनल खेला जाएगा। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Top News: जन्मदिन पर प्रधानमंत्री मोदी देंगे कई सौगात, संसद के विशेष सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक आज
जन्मदिन पर पीएम मोदी 'प्रधानमंत्री विश्वकर्मा' और 'यशोभूमि' की करेंगे शुरुआत
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 73वें जन्मदिन पर ‘सेवा पखवाड़ा’ शुरू करेगी। इसके अलावा पीएम मोदी सरकार की महत्वाकांक्षी योजना 'प्रधानमंत्री विश्वकर्मा' की शुरुआत करेंगे। वे द्वारका में 'यशोभूमि' नाम के इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एक्सपो सेंटर (आईआईसीसी) के पहले चरण और दिल्ली मेट्रो के एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन के विस्तारित खंड का भी उद्घाटन करेंगे। पढ़ें पूरी खबर
संसद के विशेष सत्र से पहले आज सर्वदलीय बैठक
सोमवार से शुरू होने वाले संसद के विशेष सत्र से पहले रविवार को सरकार की तरफ से एक सर्वदलीय बैठक बुलाई गई है। पांच दिवसीय विशेष सत्र बुलाने की वजहों को लेकर जारी अटकलों के बीच यह सर्वदलीय बैठक सभी दलों को इसके बारे में बताने और उनकी राय जानने के उद्देश्य से बुलाई गई है। पढ़ें पूरी खबर
आज नए संसद भवन में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे उपराष्ट्रपति धनखड़
उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ आज नए संसद भवन में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। बता दें कि सोमवार से संसद का विशेष सत्र शुरू होने जा रहा है। इसी सत्र के दौरान संसदीय कार्यवाही पुराने से नए भवन में स्थानांतरित हो सकती है। ऐसे में संसद का विशेष सत्र शुरू होने से एक दिन पहले ही नए संसद भवन पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर
एशिया कप के फाइनल में 13 साल बाद भारत-श्रीलंका का मुकाबला
भारत और श्रीलंका के बीच एशिया कप का फाइनल रविवार (17 सितंबर) को खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में यह मुकाबला खेला जाएगा। टीम इंडिया सुपर-4 में पहले स्थान पर रही थी। वहीं, श्रीलंका की टीम दूसरे पायदान पर थी। बांग्लादेश तीसरे और पाकिस्तान चौथे स्थान पर रहकर टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है। भारत की नजर आठवीं बार चैंपियन बनने पर है। पढ़ें पूरी खबर