PM Modi Live: जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लॉन्च की विश्वकर्मा योजना, देश को समर्पित किया 'यशोभूमि'
PM Narendra Modi Birthday Updates: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 73वें जन्मदिन पर ‘सेवा पखवाड़ा’ शुरू करेगी। इसके अलावा पीएम मोदी सरकार की महत्वाकांक्षी योजना 'प्रधानमंत्री विश्वकर्मा' की शुरुआत करेंगे। वे द्वारका में 'यशोभूमि' नाम के इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एक्सपो सेंटर (आईआईसीसी) के पहले चरण और दिल्ली मेट्रो के एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन के विस्तारित खंड का भी उद्घाटन करेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
पाकिस्तान के करतारपुर साहिब गुरुद्वारे में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर प्रार्थना की गई। भाजपा नेता मनींदर सिंह सिरसा ने कहा, यह एक ऐतिहासिक क्षण था। सीमा पार करतारपुर साहिब गुरुद्वारे में पीएम मोदी के जन्म दिन पर प्रार्थना की गई। सुबह ही हम करतारपुर गलियारे के जरिये गुरुद्वारा साहिब पहुंचे थे। हमने मानवता की भलाई, शांति व समृद्धि की कामना की।
पीएम मोदी ने ट्वीट किया कि आज पूरे भारत और दुनिया भर से मिल रही शुभकामनाओं से बहुत प्रभावित हूं। मैं अपनी शुभकामनाएं साझा करने वाले प्रत्येक व्यक्ति को धन्यवाद देता हूं। इस दिन इतने सारे लोगों को निस्वार्थ सामाजिक कार्यों में संलग्न देखकर अभिभूत हूं। हर भाव विशेष है और हमारी सामूहिक भावना को मजबूत करता है।
'भारत की श्रेष्ठता का प्रतीक बनेगा यशोभूमि'
पीएम ने यशोभूमि के उद्घाटन को लेकर कहा, "कुछ दिन पहले हमने देखा कि कैसे भारत मंडपम को लेकर दुनिया भर में चर्चा हुई है। ये इंटरनेशनल एक्जीबिशन सेंटर-यशोभूमि इस परंपरा को और भव्यता से आगे बढ़ा रहा है। मुझे विश्वास है कि भारत मंडपम हो या यशोभूमि ये भारत की भव्यता और भारत की श्रेष्ठता का प्रतीक बनेंगे...भारत अब रूकने वाला नहीं है। हमें चलता रहना है। नए लक्ष्य बनाते रहना है और उन्हें पाकर ही चैन से बैठना है।"'विश्वकर्माओं को बड़ी इंडस्ट्री के लिए तैयार करने का समय'
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "आजकल हम देखते हैं कि बड़ी-बड़ी कंपनियां भी अपने प्रोडक्ट बनाने के लिए अपना काम दूसरी छोटी-छोटी कंपनियों को देती हैं। ये विश्व में एक बहुत बड़ी इंडस्ट्री है। आउटसोर्सिंग का काम भी हमारे विश्वकर्मा साथियों के पास आए। आप बड़ी सप्लाई चेन का हिस्सा बनें। हम इसके लिए आपको तैयार करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।"कारीगरों के लिए उम्मीद की किरण की तरह है विश्वकर्मा योजना
विश्वकर्मा योजना के लॉन्च के बाद पीएम मोदी ने कहा, "भगवान विश्वकर्मा के आशीर्वाद से आज प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना का आरंभ हो रहा है। हाथ के हुनर से, औजारों से, परंपरागत रूप से काम करने वाले लाखों कारीगरों के लिए पीएम विश्वकर्मा योजना उम्मीद की एक नई किरण बनकर आ रही है। इसके साथ ही देश को इंटरनेशनल एग्जीबिशन सेंटर 'यशोभूमि' भी मिला है।"पीएम मोदी ने लॉन्च की विश्वकर्मा योजना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर द्वारका में इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एक्सपो सेंटर में एक नई योजना 'पीएम विश्वकर्मा' लॉन्च की। पीएम ने इसके साथ ही विश्वकर्मा पोर्टल और डाक टिकट भी जारी किया।#WATCH | Delhi: 'PM Vishwakarma' inaugurated by Prime Minister Narendra Modi at the India International Convention and Expo Centre, in Dwarka.
— ANI (@ANI) September 17, 2023
PM Modi also launched the symbol, tagline and portal of 'PM Vishwakarma' during this event. pic.twitter.com/5NRO23K5QX
पीएम मोदी ने कन्वेंशन सेंटर में शिल्पकारों से की बात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एक्सपो सेंटर, द्वारका में कारीगरों और शिल्पकारों के साथ बातचीत की।#WATCH | Delhi: Prime Minister Narendra Modi interacts with artisans and craftspeople at India International Convention and Expo Centre, Dwarka. pic.twitter.com/7QbdWL6tPJ
— ANI (@ANI) September 17, 2023
पीएम मोदी ने देश को समर्पित किया यशोभूमि
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारका में 'यशोभूमि' कहे जाने वाले इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एक्सपो सेंटर (IICC) पहुंचे। यहां उन्होंने यशोभूमि को देश को समर्पित किया।#WATCH | Delhi: Prime Minister Narendra Modi reaches India International Convention and Expo Centre (IICC), called ‘YashoBhoomi’, at Dwarka. pic.twitter.com/WgkVpWlcED
— ANI (@ANI) September 17, 2023
पीएम मोदी ने भगवान विश्वकर्मा को पुष्पांजलि अर्पित की
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एक्सपो सेंटर, द्वारका में एक नई योजना 'पीएम विश्वकर्मा' शुरू करने से पहले भगवान विश्वकर्मा को पुष्पांजलि अर्पित की।#WATCH | Delhi: On the occasion of Vishwakarma Jayanti, Prime Minister Narendra Modi pays floral tribute to Lord Vishwakarma ahead of launching a new scheme 'PM Vishwakarma' at India International Convention and Expo Centre, Dwarka. pic.twitter.com/2TU8bdldej
— ANI (@ANI) September 17, 2023