फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Vice president jagdeep dhankar hoist national flag in new parliament 17 september mallikarjun kharge

संसद: नए संसद भवन में उपराष्ट्रपति धनखड़ ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला साथ में मौजूद

Sun, 17 Sep 2023 10:03 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 17 Sep 2023 10:03 AM IST
सार

मल्लिकार्जुन खरगे ने आरोप लगाया कि उन्हें काफी देर से निमंत्रण मिला। खरगे ने राज्यसभा महासचिव पीसी मोदी को पत्र लिखकर अपनी नाराजगी भी जाहिर की है। 

विज्ञापन
Vice president jagdeep dhankar hoist national flag in new parliament 17 september mallikarjun kharge
लोकसभा स्पीकर ओम बिरला और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने आज नए संसद भवन में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। बता दें कि सोमवार से संसद का विशेष सत्र शुरू होने जा रहा है। इसी सत्र के दौरान संसदीय कार्यवाही पुराने से नए भवन में स्थानांतरित हो सकती है। ऐसे में संसद का विशेष सत्र शुरू होने से एक दिन पहले ही नए संसद भवन पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। 
विज्ञापन


ये नेता रहेंगे मौजूद
लोकसभा सचिवालय ने बताया कि धनखड़ नए संसद भवन में गज द्वार के ऊपर झंडा फहराएंगे। इस अवसर पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, संसदीय कार्यमंत्री प्रह्लाद जोशी, राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश, केंद्रीय संसदीय कार्य राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल और वी मुरलीधरन और राज्यसभा और लोकसभा में विभिन्न दलों के नेता भी उपस्थित रहेंगे। 
विज्ञापन


मल्लिकार्जुन खरगे हुए नाराज
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को भी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निमंत्रण भेजा गया था लेकिन वह नाराज हैं और ध्वजारोहण समारोह में शामिल नहीं होंगे। मल्लिकार्जुन खरगे ने आरोप लगाया कि उन्हें काफी देर से निमंत्रण मिला। खरगे ने राज्यसभा महासचिव पीसी मोदी को पत्र लिखकर अपनी नाराजगी भी जाहिर की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

क्या है चिट्ठी में
चिट्ठी में मल्लिकार्जुन खरगे ने लिखा कि 'मैं इस चिट्ठी बेहद निराशा में लिख रहा हूं कि मुझे नए संसद भवन में ध्वजारोहण समारोह का आपका निमंत्रण 15 सितंबर की शाम मिला, जो कि काफी देरी से मिला। खरगे ने लिखा कि वह कांग्रेस की नवगठित कार्यसमिति की हैदराबाद में हो रही बैठक में शामिल होंगे। उनके कार्यक्रम पहले से ही तय हैं, इस वजह से वह रविवार देर रात तक ही दिल्ली पहुंच पाएंगे और ध्वजारोहण समारोह में शामिल नहीं होंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed