प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के सिलसिले में तमिलनाडु के बिजली मंत्री वी सेंथिल बालाजी और उनके करीबियों के ठिकानों पर छापेमारी की। चेन्नई में सेंथिल के आवास पर देर रात तक चली तलाशी के बाद ईडी ने पूछताछ के लिए उन्हें हिरासत में ले लिया। वहीं, अमर उजाला हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की वर्ष 2023 की यूपी बोर्ड परीक्षा में राज्य स्तर पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले मेधावियों को आज सम्मानित करेगा। अमर उजाला की ओर से इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में दोपहर तीन बजे से आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मेधावियों को सम्मानित करेंगे। साथ ही भारत में संयुक्त राष्ट्र के रेजिडेंट कोऑर्डिनेटर शोम्बी शार्प ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर संयुक्त राष्ट्र सचिवालय में योग सत्र की अगुवाई करेंगे। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर…
Top News: ईडी ने तमिलनाडु के बिजली मंत्री को हिरासत में लिया, सीएम योगी आज 1745 मेधावियों को करेंगे सम्मानित
मनी लॉन्ड्रिंग केस: छामेपारी के बाद ईडी ने तमिलनाडु के बिजली मंत्री को हिरासत में लिया, रोते दिखे सेंथिल
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के सिलसिले में तमिलनाडु के बिजली मंत्री वी सेंथिल बालाजी और उनके करीबियों के ठिकानों पर छापेमारी की। चेन्नई में सेंथिल के आवास पर देर रात तक चली तलाशी के बाद ईडी ने पूछताछ के लिए उन्हें हिरासत में ले लिया। इसके बाद उन्हें मेडिकल जांच के लिए चेन्नई के एक सरकारी अस्पताल लाया गया। इस दौरान मंत्री सेंथिल को रोते हुए देखा गया।
पढ़ें पूरी खबर...
अमर उजाला मेधावी सम्मान समारोह: सीएम योगी आज 1745 मेधावियों को करेंगे सम्मानित
अमर उजाला हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की वर्ष 2023 की यूपी बोर्ड परीक्षा में राज्य स्तर पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले मेधावियों को बुधवार को सम्मानित करेगा। अमर उजाला की ओर से इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में दोपहर तीन बजे से आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मेधावियों को सम्मानित करेंगे। इसके पहले माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से लोकभवन में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री मेधावियों का सम्मान करेंगे। समारोह में शामिल होने के लिए विभिन्न जिलों से मेधावी मंगलवार देर शाम लखनऊ पहुंचने शुरू हो गए।
पढ़ें पूरी खबर...
पीएम मोदी 21 जून को UN सचिवालय में योग सत्र की करेंगे अगुवाई
भारत में संयुक्त राष्ट्र (UN) के रेजिडेंट कोऑर्डिनेटर शोम्बी शार्प ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर संयुक्त राष्ट्र सचिवालय में योग सत्र की अगुवाई करेंगे। संयुक्त राष्ट्र (यूएन) शांति स्थापना के 75 साल पूरे होने के मौके पर नई दिल्ली में आयोजित एक संगोष्ठी के इतर मीडिया से बातचीत में उन्होंने यह भी कहा कि 2015 से दुनिया ने सही मायने में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को अपनाया है।
पढ़ें पूरी खबर...
आपराधिक मामले में ट्रंप अदालत में गिरफ्तार, सुनवाई के बाद रिहा, दोषी नहीं होने की दी दलील
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को गोपनीय दस्तावेज से जुड़े आपराधिक मामले में मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया। ट्रंप इस मामले में मियामी की अदालत में पेश होने पहुंचे थे। सुनवाई के बाद उन्हें बिना शर्त कोर्ट से बाहर जाने की अनुमति दे दी गई। सुनवाई के दौरान अदालत में ट्रंप ने फिर कहा कि गोपनीय दस्तावेज के मामले में वह दोषी नहीं हैं।
पढ़ें पूरी खबर...