फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US Federal charges in secret documents case, Donald Trump Pleads Not Guilty in Secret Documents Leak Case

Donald Trump: आपराधिक मामले में ट्रंप अदालत में गिरफ्तार, सुनवाई के बाद रिहा, दोषी नहीं होने की दी दलील

Wed, 14 Jun 2023 01:11 AM IST
देव कश्यप वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मियामी (फ्लोरिडा)।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मियामी (फ्लोरिडा)। Published by: देव कश्यप Updated Wed, 14 Jun 2023 01:11 AM IST
सार

सुनवाई के दौरान अदालत में ट्रंप ने फिर कहा कि गोपनीय दस्तावेज के मामले में वह दोषी नहीं हैं। ट्रंप ने गोपनीय दस्तावेजों के कथित छेड़छाड़ से संबंधित 37 आरोपों में दोषी नहीं होने का अनुरोध किया। ट्रंप के वकील टॉड ब्लैंच ने न्यायाधीश से कहा, हम निश्चित रूप से दोषी नहीं होने की दलील देते हैं।

विज्ञापन
US Federal charges in secret documents case, Donald Trump Pleads Not Guilty in Secret Documents Leak Case
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप। - फोटो : ANI (फाइल फोटो)

विस्तार

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को गोपनीय दस्तावेज से जुड़े आपराधिक मामले में मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया। ट्रंप इस मामले में मियामी की अदालत में पेश होने पहुंचे थे। सुनवाई के बाद उन्हें बिना शर्त कोर्ट से बाहर जाने की अनुमति दे दी गई।

विज्ञापन


गोपनीय दस्तावेज मामले में दोषी नहीं होने की दी दलील
सुनवाई के दौरान अदालत में ट्रंप ने फिर कहा कि गोपनीय दस्तावेज के मामले में वह दोषी नहीं हैं। ट्रंप ने गोपनीय दस्तावेजों के कथित छेड़छाड़ से संबंधित 37 आरोपों में दोषी नहीं होने का अनुरोध किया। ट्रंप के वकील टॉड ब्लैंच ने न्यायाधीश से कहा, हम निश्चित रूप से दोषी नहीं होने की दलील देते हैं। इससे पहले, सुनवाई का सामना करने के लिए ट्रंप दोपहर में मियामी पहुंचे और कोर्ट में सरेंडर कर दिया। इसके बाद उन्हें कोर्ट में ही गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मंगलवार को सुनवाई के दौरान मजिस्ट्रेट जज जोनाथन गुडमैन (Jonathan Goodman) ने कहा कि ट्रंप अपने सहयोगी वॉल्ट नॉटू (Walt Nautu) के साथ मामले के बारे में बात नहीं कर सकते। न्यायाधीश ने अभियोजकों को संभावित गवाहों की एक सूची तैयार करने के लिए भी कहा, जिनके साथ डोनाल्ड ट्रंप मामले के संबंध में बातचीत नहीं कर सकते। वह इन गवाहों के साथ सिर्फ वकील के जरिए बातचीत कर सकते हैं। न्यायाधीश ने प्रतिवादियों पर यात्रा प्रतिबंध नहीं लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिकी न्याय विभाग ने सुझाव दिया कि ट्रंप और नॉटू दोनों को बिना किसी बॉन्ड या विशेष शर्तों के रिहा किया जाए। सुनवाई के दौरान अभियोजक (Prosecutor) डेविड हारबैक ने कहा कि सरकार को इस बात का डर नहीं है कि आरोपी मामले की सुनवाई से भाग सकता है।

हाल के महीनों में ट्रंप की अदालत में यह दूसरी पेशी थी। इससे पहले, अप्रैल में वह न्यूयॉर्क की अदालत में पेश हुए थे। उनके खिलाफ एक पॉर्न स्टार को चुप रहने के लिए मोटी रकम देने का आरोप था। उस मामले में भी ट्रंप ने अदालत में खुद को निर्दोष बताया था। बता दें कि आपराधिक मामले में संघीय जज के सामने पेश होने वाले ट्रंप अमेरिका के पहले पूर्व राष्ट्रपति हैं।

मियामी कोर्ट के बाहर समर्थकों की नारेबाजी
अदालत परिसर के बाहर ट्रंप के तमाम समर्थक इकट्ठा होकर नारेबाजी करते रहे। इनमें से कुछ ने ‘मेक अमेरिका ग्रेट अगेन’ लिखी बेसबॉल कैप पहन रखी थी। समर्थक राष्ट्रपति जो बाइडन के खिलाफ नारेबाजी करते रहे।

अंगुलियों के लिए निशान भी लिए
ट्रंप गोपनीय दस्तावेज केस से जुड़े 37 मामलों का सामना करने के लिए कोर्ट पहुंचे। मियामी की अदालत में ट्रंप के फिंगर प्रिंट भी लिए गए। अधिकारियों ने ट्रंप की तस्वीर नहीं ली क्योंकि वह आसानी से पहचाने जा सकते हैं। यह प्रक्रिया करीब 10 मिनट तक चली। ट्रंप के समर्थकों की भीड़ को देखते हुए कोर्ट परिसर के बाहर सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ा दिया गया था।

ट्रंप के सहयोगी  वॉल्ट नॉटू को भी गिरफ्तार किया गया
ट्रंप के सहयोगी और सह-प्रतिवादी वॉल्ट नॉटू को भी गिरफ्तार किया गया और उनके भी फिंगरप्रिंट लिए गए और आगे की कार्रवाई की गई। नॉटू की मंगलवार को कोर्ट में प्रारंभिक पेशी हुई थी। हालांकि, उन्हें 27 जून तक पेश नहीं किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि अमेरिकी न्याय विभाग के गोपनीय दस्तावेजों के मामले में आपराधिक आरोप 2024 के राष्ट्रपति चुनावों के लिए रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार के रूप में ट्रंप की कानूनी संकट को बढ़ा सकते हैं।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप पर 37 आरोप हैं। अभियोग में ट्रंप के सहयोगी वॉल्ट नॉटू पर भी आरोप लगाया गया है, जिसमें कहा गया है कि दो लोग संघीय जांच में बाधा डालने की साजिश में शामिल थे। अदालत जाने से पहले, ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ पर लिखा, आज हमारे देश के इतिहास में सबसे दुखद दिनों में से एक है। हमारा देश पतन की ओर है!!!"

ट्रंप के पास थीं 21 गोपनीय फाइलें
आरोपपत्र के अनुसार, पिछले साल एफबीआई ने ट्रंप के पास से 337 सरकारी दस्तावेज बरामद किए थे। इनमें से 21 पर ‘टॉप सीक्रेट’ लिखा हुआ था। इसके अलावा, 9 पर सीक्रेट लिखा हुआ था। 


राजनीतिक भविष्य पर भी सवालिया निशान
ट्रंप पहले ऐसे पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति हैं, जिन पर केंद्र की ओर से आपराधिक आरोप लगाए गए हैं। इन आरोपों से उनके राजनीतिक भविष्य पर भी सवालिया निशान लगता नजर आ रहा है। क्योंकि वह 2024 में दोबारा राष्ट्रपति चुनाव लड़ने पर विचार कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed