Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India Strengthens China Border Security Army ITBP Hold Key Meet in Ladakh to Boost Surveillance coordination

लद्दाख में सीमा पर परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर: सेना ने बनाया सुरक्षा का नया प्लान, चीन की हर चाल पर होगी नजर

Wed, 18 Nov 2026 12:40 AM IST
हिमांशु सिंह चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लेह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लेह Published by: हिमांशु सिंह चंदेल Updated Wed, 18 Nov 2026 12:40 AM IST
सार

लद्दाख में चीन सीमा की सुरक्षा मजबूत करने के लिए भारतीय सेना और आईटीबीपी ने संयुक्त बैठक की। इसमें निगरानी व्यवस्था, आपसी तालमेल और सीमा प्रबंधन को बेहतर बनाने पर चर्चा हुई। लेह में हुई बैठक में सेना की 14वीं कोर और आईटीबीपी के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। आखिर संवेदनशील एलएसी पर दोनों बलों की संयुक्त रणनीति क्या बदलेगी? क्या इससे सीमा पर सुरक्षा और चौकसी पहले से ज्यादा मजबूत होगी? आइए, विस्तार से मामले को जानते हैं...

विज्ञापन
India Strengthens China Border Security Army ITBP Hold Key Meet in Ladakh to Boost Surveillance coordination
चीन सीमा पर सेना और आईटीबीपी का तालमेल होगा मजबूत - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

लद्दाख में चीन से लगी संवेदनशील सीमा पर सुरक्षा और निगरानी मजबूत करने के लिए भारतीय सेना और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) ने बड़ा कदम उठाया है। दोनों सुरक्षा बलों ने मिलकर सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने और आपसी तालमेल बढ़ाने की रणनीति पर चर्चा की है। इसके लिए मंगलवार को लेह में एक विशेष बैठक हुई। इसका मकसद साफ है कि सीमा पर तैनात दोनों बलों के बीच बेहतर तालमेल रहे, निगरानी में कोई कमी न हो और देश की सीमाओं की सुरक्षा को और पुख्ता किया जा सके।

विज्ञापन


चीन सीमा पर सुरक्षा मजबूत करने के लिए क्या रणनीति बनी?
सेना और आईटीबीपी के अधिकारियों की यह बैठक लेह स्थित फायर एंड फ्यूरी कोर मुख्यालय में हुई। इसे दोनों सुरक्षा बलों के बीच बेहतर तालमेल और संयुक्त सीमा प्रबंधन की दिशा में अहम पहल माना जा रहा है। बैठक में सीमा पर सुरक्षा के मौजूदा तरीकों को और मजबूत करने, दोनों बलों के बीच सूचनाओं और कामकाज का बेहतर तालमेल बनाने तथा किसी भी परिस्थिति में मिलकर कार्रवाई करने की क्षमता बढ़ाने पर चर्चा हुई। अधिकारियों के मुताबिक, दोनों बलों ने देश की सीमाओं की रक्षा के लिए मिलकर काम करने और निगरानी व्यवस्था को मजबूत करने पर जोर दिया।
विज्ञापन


बैठक में सेना और आईटीबीपी के कौन-कौन से अधिकारी शामिल हुए?
इस समन्वय बैठक में 14वीं कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल मदनराज पांडे और आईटीबीपी के पश्चिमी कमान के अतिरिक्त महानिदेशक राजेश कुमार शामिल हुए। दोनों अधिकारियों ने सीमा सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श किया। चर्चा का मुख्य विषय था कि संवेदनशील सीमा पर दोनों सुरक्षा बलों के बीच बेहतर तालमेल कैसे बनाया जाए। इसके साथ ही सीमा पर सतर्कता बनाए रखने और देश के क्षेत्रीय हितों की रक्षा के लिए संयुक्त प्रयासों को और मजबूत करने पर भी जोर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लद्दाख में 14वीं कोर की जिम्मेदारी कितनी अहम?
सेना की 14वीं कोर को फायर एंड फ्यूरी कोर के नाम से जाना जाता है। इसका मुख्यालय लेह में है। यह कोर पूर्वी लद्दाख में चीन के साथ वास्तविक नियंत्रण रेखा यानी एलएसी पर सैन्य अभियानों की जिम्मेदारी संभालती है। इसके अलावा उत्तरी कारगिल और द्रास क्षेत्रों में पाकिस्तान के साथ नियंत्रण रेखा यानी एलओसी पर भी इसकी जिम्मेदारी है। ऐसे में यह कोर देश की दो संवेदनशील सीमाओं की सुरक्षा में अहम भूमिका निभाती है। सेना और आईटीबीपी के बीच बेहतर तालमेल से इन क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है।

चीन सीमा पर आईटीबीपी की भूमिका क्यों महत्वपूर्ण?
भारत-तिब्बत सीमा पुलिस लद्दाख में चीन से लगी ऊंचाई वाले दुर्गम सीमावर्ती इलाकों की सुरक्षा में अहम भूमिका निभाती है। इसका जिम्मा काराकोरम दर्रे से आगे तक फैली रणनीतिक सीमा पर निगरानी और सुरक्षा से जुड़ा है। इन इलाकों में कठिन मौसम और ऊंचाई के कारण सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखना चुनौतीपूर्ण होता है। ऐसे में सेना और आईटीबीपी के बीच तालमेल बेहद जरूरी है। दोनों बलों की संयुक्त रणनीति का उद्देश्य सीमा पर सतर्कता बनाए रखना, सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर करना और किसी भी चुनौती का मिलकर सामना करना है।


सीमा सुरक्षा के लिए दोनों बलों का तालमेल क्यों जरूरी?
लद्दाख में चीन से लगी सीमा बेहद संवेदनशील मानी जाती है। ऐसे क्षेत्र में सेना और आईटीबीपी की जिम्मेदारियां एक-दूसरे से जुड़ी हुई हैं। दोनों के बीच बेहतर समन्वय से सीमा पर निगरानी, सुरक्षा व्यवस्था और संयुक्त कार्रवाई को मजबूती मिल सकती है। इसी उद्देश्य से हुई बैठक में एकजुट होकर काम करने पर जोर दिया गया। हालांकि, बैठक में किसी नए हथियार, अतिरिक्त सैनिकों की तैनाती या किसी विशेष सैन्य अभियान की घोषणा की जानकारी नहीं दी गई है। फिलहाल दोनों बलों का जोर मौजूदा सुरक्षा तंत्र और आपसी सहयोग को मजबूत करने पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed