फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mystery: अपनी जिंदगी में ये चार चीजें करना चाहता है हर इंसान, लेकिन शायद ही कभी हो पूरी

Tue, 13 Jun 2023 04:16 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Tue, 13 Jun 2023 04:16 PM IST
विज्ञापन
Four mysterious things a human being wants to do
इस दिन धरती पर आएंगे एलियंस - फोटो : iStock

Four Mysterious Things A Human Wants To Do: आज विज्ञान और टेक्नोलॉजी ने हमारे लिए कई चीजें आसान कर दी हैं। आज से कई साल पहले लोग जिन चीजों के बारे में केवल कल्पना करते थे, विज्ञान के जरिए उनमें से कई चीजों को आज संभव किया जा चुका है। उदाहरण के लिए आज से कुछ दशक पहले लोग खुद से मीलों दूर बैठे लोगों का चेहरा देख पाने के बारे में सोच ते भी नहीं थे, लेकिन आज इंटरनेट और वीडियो कॉल के जमाने में लोग अपने दोस्तों और जानने वालों को कहीं भी और कभी भी देख सकते हैं। मानव कई तरह की कल्पनाएं करता है, जिनमें से कुछ को साकार किया जा चुका है, वहीं कुछ चीजें ऐसी भी हैं, जो इंसान करना तो चाहता है पर शायद ही कभी कर पाए।



हम सभी के मन में कोई ना कोई अजीबोगरीब ख्वाहिश होती है, जिसे हम करना तो चाहते हैं लेकिन वह शायद ही कभी पूरा हो सकती है। ऐसे में आइए जानते हैं उन चार चीजों के बारे में जो हर इंसान करना चाहता है।  
 

Four mysterious things a human being wants to do
anti universe, time travel - फोटो : istock

टाइम ट्रेवल
हर इंसान के जीवन में एक न एक बार ये ख्याल जरूर आता है कि काश वह अपने अतीत में जाकर कुछ चीजों को बदल पाता। वहीं कुछ लोग भविष्य में जाने या उसके बारे में जानने की इच्छा रखते हैं। पर ये केवल टाइम ट्रेवलिंग के जरिए ही संभव हो सकता है। 

Four mysterious things a human being wants to do
anti universe, time travel - फोटो : istock
बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक की कई फिल्मों में टाइम ट्रेवल और टाइम मशीन का जिक्र है, लेकिन ये आज भी केवल कल्पना ही है। कई वैज्ञानिक इसके लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं, लेकिन मौजूदा समय में टाइम ट्रेवल के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं। हो सकता है कि इंसान की ख्वाहिश हमेशा ख्वाहिश ही रह जाए। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Four mysterious things a human being wants to do
अमर - फोटो : istock
अमर होने की कल्पना 
लगभग हर इंसान को मरने से डर लगता है। ऐसे में बहुत सारे लोग चाहते हैं कि उनकी मृत्यु कभी ना हो। महाभारत में ऐसे सात  व्यक्तियों का उल्लेख है, जो अमर हैं। पर विज्ञान और इंसान के लिए ये आज भी एक कल्पना ही है, जो शायद कभी सच न हो सके।
विज्ञापन
Four mysterious things a human being wants to do
anti universe, time travel - फोटो : istock

गायब होकर एक जगह से दूसरी जगह पहुंचना
महाभारत या रामायण धारावाहिक के अलावा कुछ अन्य टेलीविजन कार्यक्रमों में देखा जाता है कि कैसे देवता गण या ऋषि-मुनि सेकेंडों में गायब होकर एक जगह से दूसरी जगह पहुंच जाते थे। इसे देखकर इंसान भी चाहते हैं कि अगर ऐसा सच में होता तो उनका काफी समय बच जाता। लेकिन विज्ञान ने अभी इतनी तरक्की नहीं की है जिससे लोगों का ये सपना पूरा हो सकें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed