Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   up-assembly-elections-akhilesh-yadav-sp-dalit-voters-jat-vote-congress-alliance-owaisi-chandrashekhar-ravan

मजबूत डी के फार्मूले से सपा साधेगी दलित समीकरण: कमजोर कड़ियों को मजबूत करने में जुटी, पश्चिमी यूपी पर नजर

Wed, 18 Nov 2026 03:19 AM IST
देवेश त्रिपाठी अजीत खरे, नई दिल्ली
अजीत खरे, नई दिल्ली Published by: देवेश त्रिपाठी Updated Wed, 18 Nov 2026 03:19 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी ने अपनी रणनीति में बदलाव की तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी का खास जोर दलित मतदाताओं के बीच पकड़ मजबूत करने पर है। पश्चिमी यूपी में सपा के सामने जाट मतदाताओं का समर्थन हासिल करने और मुस्लिम-दलित वोटों को एकजुट रखने की चुनौती भी है।

विज्ञापन
up-assembly-elections-akhilesh-yadav-sp-dalit-voters-jat-vote-congress-alliance-owaisi-chandrashekhar-ravan
सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

भाजपा को निर्णायक चुनौती देने के लिए समाजवादी पार्टी अब वादे, नई रणनीति व नए सहयोगियों के साथ जनता के बीच जाने की तैयारी में है। इस बार सबसे ज्यादा जोर दलित वोटरों के बीच पैठ गहरी करने का है। पश्चिमी यूपी में मजबूत दलित का नारा देकर हुंकार भरने वाले अखिलेश यादव के लिए पूरे राज्य में सबसे कमजोर स्थिति इसी हिस्से में है और अब नई चुनौतियां अलग से हैं।
विज्ञापन


पिछले विधानसभा चुनाव के मुकाबले इस बार जनता अब रालोद को भाजपा के साथ देखेगी तो कांग्रेस को सपा के साथ। रालोद से गठबंधन टूटने के बाद जाट वोटरों का समर्थन पाने की चुनौती है।
विज्ञापन


ओवैसी-चंद्रशेखर का गठबंधन अखिलेश यादव के लिए बड़ी परीक्षा
यहीं नहीं मुस्लिम व दलितों को केंद्र में रख कर बने ओवैसी व चंद्रशेखर के गठबंधन के संभावित असर से अपने मुस्लिम-दलित मतों को एकजुट रखना अखिलेश के लिए बड़ी परीक्षा है। जाट वोटों के लिए उसे अतिरिक्त मेहनत करनी है तो दूसरी मुश्किल यह है कि सपा का ओबीसी वोटरों की तादाद इस इलाके में उतनी नहीं है जितनी पूर्वांचल, मध्य या बुंदेलखंड इलाके में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीट बंटवारे पर सपा व कांग्रेस की बैठक टली
यूपी विधानसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे पर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी की मंगलवार को होने वाली बैठक टल गई। कांग्रेस ने सीट बंटवारे पर अंतिम फैसले के लिए 15 दिसंबर तक समय सीमा तय की है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के बीच हाल ही में हुई बातचीत के बाद यह निर्णय लिया गया है कि दोनों दल सीट बंटवारे पर सीधे चर्चा करने के बजाय एक समन्वय समिति का गठन करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed