महिला आरक्षण विधेयक के बहाने भारत राष्ट्र समिति (BRS) आज राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में 18 विपक्षी दलों को लामबंद करेगी। वहीं, तिहाड़ में बंद दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की जमानत पर आज सुनावाई होगी। इससे पहले गुरुवार को ईडी ने सिसोदिया को गिरफ्तार कर लिया था। साथ ही जर्मनी के हैम्बर्ग शहर में शूटिंग घटना हुई है। इस हमले में सात लोग मारे गए और कई अन्य घायल हुए हैं। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Top News: केंद्र सरकार के खिलाफ दिल्ली में आज विपक्षी दलों का धरना, सिसोदिया की जमानत याचिका पर होगी सुनवाई
केंद्र सरकार के खिलाफ दिल्ली में आज विपक्षी दलों का धरना-प्रदर्शन
महिला आरक्षण विधेयक के बहाने भारत राष्ट्र समिति (BRS) आज राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में 18 विपक्षी दलों को लामबंद करेगी। तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव की बेटी के. कविता ने गुरुवार को कहा कि वह महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में एक दिवसीय भूख हड़ताल करेंगी। इसमें 18 दल प्रतिभाग करेंगे।
पढ़ें पूरी खबर...
मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर सुनवाई आज
तिहाड़ में बंद दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की जमानत पर आज सुनावाई होगी। इससे पहले गुरुवार को ईडी ने सिसोदिया को गिरफ्तार कर लिया था। ईडी से पहले सीबीआई ने उन्हें कथित शराब घोटाले के तहत गिरफ्तार किया था। ईडी ने सिसोदिया की जमानत याचिका पर सुनवाई से एक दिन पहले यह कार्रवाई की है।
पढ़ें पूरी खबर
जर्मनी के हैम्बर्ग शहर में गिरजाघर में गोलीबारी, सात लोगों की मौत
जर्मनी के हैम्बर्ग शहर में शूटिंग घटना हुई है। इस हमले में सात लोग मारे गए और कई अन्य घायल हुए हैं। हैम्बर्ग पुलिस ने एक ट्वीट में कहा कि अलस्टरडॉर्फ इलाके में यह घटना हुई। मौके पर बड़े पैमाने पर बचाव अभियान चलाया जा रहा है। हैम्बर्ग पुलिस ने ट्वीट किया कि हम वर्तमान में हमले के कारणों की जांच कर रहे हैं।
पढ़ें पूरी खबर...
पीएम मोदी आज महिलाओं पर वेबिनार को करेंगे संबोधित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण पर महिला और बाल विकास मंत्रालय के बजट के बाद वेबिनार को संबोधित करेंगे। इसका विषय- आने वाले कल में महिलाओं का आर्थिक सशक्तीकरण है। इसका लक्ष्य महिलाओं के स्वामित्व वाले और उनके नेतृत्व वाले व्यवसायों और उद्यमियों के सतत विकास के लिए मंथन और बजट प्रावधानों के अनुरूप एक मार्ग तैयार करना है।
पढ़ें पूरी खबर...