भारतीय नौसेना के प्रमुख समुद्री युद्ध अभ्यास ट्रोपेक्स (TROPEX) 2023 का प्रमुख ऑप-लेवल अरब सागर में संपन्न हुआ। इसमें भारतीय नौसेना की सभी इकाइयों के साथ-साथ भारतीय थल सेना, भारतीय वायु सेना और तटरक्षक बल से जुड़ी परिसंपत्तियों की भी भागीदारी हुई। ट्रोपेक्स में लगभग 70 भारतीय नौसेना जहाजों, छह पनडुब्बियों और 75 से अधिक विमानों ने भी अपनी ताकत दिखाई।
2 of 5
नौसेना
- फोटो : सोशल मीडिया
इस अभ्यास के दौरान ऑपरेशनल लॉजिस्टिक्स के साथ-साथ युद्ध के दौरान होने वाली गतिविधियों को भी परखा गया। नौसेना के संचालन की अवधारणा को मान्य और परिष्कृत करने के लिए युद्धपोतों, कार्वेट के साथ-साथ पनडुब्बियों और विमानों की क्षमता भी देखी गई।
3 of 5
नौसेना का युद्ध अभ्यास
- फोटो : अमर उजाला
भारतीय नौसेना की सतह पर स्थित सभी लड़ाकू इकाइयों को जटिल समुद्री परिचालन तैनाती से गुजारा गया। इस अभ्यास में हथियारों से प्रत्यक्ष फायरिंग सहित युद्ध संचालन के विभिन्न पहलुओं को शामिल किया गया। इसे विभिन्न चरणों में बंदरगाह और समुद्र दोनों में आयोजित किया जा रहा है। 23 मार्च तक अभ्यास का आखिरी पड़ाव है।
4 of 5
नौसेना का युद्ध अभ्यास
- फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय नौसेना ने युद्धाभ्यास की कई तस्वरें जारी की हैं।
5 of 5
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
भारतीय तटरक्षक बल ने मुसीबत में फंसे छह मछुआरों को बचाया
भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) ने गुजरात तट से लगभग 80 किलोमीटर दूर एक मछली पकड़ने वाली नाव के मुसीबत में फंसे चालक दल के छह सदस्यों को बचा लिया। मछली पकड़ने वाली नाव में पानी भारी गया था और वह आंशिक रूप से पानी में डूब गई थी। तटरक्षक जहाज आरुष को उसे मंगलवार तड़के संकट की सूचना मिली थी। इसके बाद त्वरित गति से उसने राहत अभियान शुरू किया। उसके चालक दल के छह सदस्यों को तटरक्षक जहाज पर खींच लिया और पंप की मदद से जहाज में भरे पानी को बाहर निकाला।