फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Hamburg Shooting Several Killed in Germany Church Attack

Hamburg Shooting: जर्मनी के हैम्बर्ग शहर में गिरजाघर में गोलीबारी, सात लोगों की मौत, कई घायल

Fri, 10 Mar 2023 07:08 AM IST
गुलाम अहमद वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, हैम्बर्ग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, हैम्बर्ग Published by: गुलाम अहमद Updated Fri, 10 Mar 2023 07:08 AM IST
सार

Hamburg Shooting: मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, शूटिंग डीलबोगे स्ट्रीट पर एक गिरजाघर में हुई है। पुलिस ने ट्वीट किया कि शुरुआती जांच के मुताबिक ग्रॉस बोरस्टेल जिले में डेलबोगे स्ट्रीट पर एक चर्च में गोलीबारी की गई। कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, कुछ की जान भी चली गई।

विज्ञापन
Hamburg Shooting Several Killed in Germany Church Attack
Hamburg Shooting - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जर्मनी के हैम्बर्ग शहर में एक गिरजाघर में गोलीबारी की घटना हुई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस हमले में सात लोग मारे गए और कई अन्य घायल हुए हैं। मृतकों की संख्या बढ़ने आशंका जताई गई है। हैम्बर्ग पुलिस ने एक ट्वीट में कहा कि अलस्टरडॉर्फ इलाके में स्थित यहोवा विटनेस चर्च (Jehovah's Witness) में गोलीबारी की यह घटना हुई। मौके पर बड़े पैमाने पर बचाव अभियान चलाया जा रहा है। हैम्बर्ग पुलिस ने ट्वीट किया कि हम फिलहाल हमले के कारणों की जांच कर रहे हैं।

विज्ञापन


पुलिस ने ट्वीट किया कि शुरुआती जांच के मुताबिक ग्रॉस बोरस्टेल जिले में डेलबोगे स्ट्रीट पर विटनेस चर्च में गोलीबारी की गई। कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, कुछ की जान भी गई है। बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों को मौके पर तैनात किया गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ऑपरेशन के बीच आसपास रहने वाले निवासियों को घरों से बाहर न निकलने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन


एक पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि हमलावर के फरार होने के अभी कोई संकेत नहीं हैं। उन्होंने कहा कि अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका कि क्या हमलावर भी मृतकों में शामिल है। कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने अभी पुष्टि नहीं की है कि हमले में कितने लोग मारे गए। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि हमने गोली चलने की आवाज सुनी। हमलावर ने लगातार 12 राउंड फायर किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रात नौ बजे के आसपास हुई गोलीबारी की घटना
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि स्थानीय समयानुसार रात नौ बजे के बाद गोलीबारी की घटना के बारे में पुलिस को सूचना मिली। अधिकारी फौरन घटनास्थल पर पहुंचे तो कई लोगों को गंभीर रूप से घायल और कुछ को मृत पाया। उन्होंने कहा कि पुलिस के पहुंचने तक भी ऊपर से गोली चलने की आवाज सुनाई दे रही थी। जब पुलिस अधिकारी ऊपर गए तो उन्हें एक और व्यक्ति मृत मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed