फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BRS MLC Kavitha protest in delhi on Womens Reservation Bill opposition unity kcr Arvind kejriwal live updates

Opposition Dharna: केंद्र के खिलाफ दिल्ली में विपक्ष का धरना, बजट सत्र में महिला आरक्षण विधेयक लाने की मांग

Fri, 10 Mar 2023 11:35 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गुलाम अहमद Updated Fri, 10 Mar 2023 11:35 AM IST
सार

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव की बेटी के. कविता ने गुरुवार को कहा कि वह महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में एक दिवसीय भूख हड़ताल करेंगी। इसमें 18 दल प्रतिभाग करेंगे।
 

विज्ञापन
BRS MLC Kavitha protest in delhi on Womens Reservation Bill opposition unity kcr Arvind kejriwal live updates
K Kavitha - फोटो : ANI

विस्तार

महिला आरक्षण विधेयक को लेकर भारत राष्ट्र समिति (BRS) ने आज राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में विपक्षी दलों को लामबंद किया है। तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव की बेटी के. कविता ने यहां केंद्र सरकार से बजट सत्र में ही महिला आरक्षण विधेयक लाने की मांग की। उनके साथ इस धरने में सीपीएम के महासचिव सीताराम येचुरी और कई अन्य दलों के नेता भी मौजूद रहे। 

विज्ञापन


धरने के दौरान कविता ने कहा कि यह विधेयक काफी अहम है और हमें इस जल्द से जल्द लाना होगा। मैं सभी महिलाओं से वादा करती हूं कि यह प्रदर्शन तब तक जारी रहेगा, जब तक यह विधेयक पेश नहीं हो जाता। विधेयक इस राष्ट्र के विकास में मदद करेगा। मैं भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार से अपील करती हूं कि इस विधेयक को 
विज्ञापन


मैं ईडी का सामना करूंगी...
एक दिन पहले ही कविता ने कहा कि शराब घोटाला मामले में उन्होंने कुछ गलत नहीं किया और वह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का सामना करेंगी। कविता 11 मार्च को दिल्ली में ईडी के सामने पूछताछ के लिए पेश होंगी। पहले उन्हें गुरुवार को ईडी के सामने पेश होना था। दिल्ली के आबकारी नीति घोटाले में आरोपी भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) नेता ने राष्ट्रीय राजधानी में संवाददाता सम्मेलन में कहा, हमने भाजपा को 9 राज्यों में पिछले दरवाजे से घुसते देखा है। तेलंगाना में भी वह ऐसा ही करना चाहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed