फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Top News: ओडिशा रेल हादसे में 230 से ज्यादा की मौत, मणिपुर में सुरक्षा बलों और उग्रवादियों के बीच फिर मुठभेड़

Sat, 03 Jun 2023 07:30 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Sat, 03 Jun 2023 07:30 AM IST
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 03 June 2023 Updates On Amar Ujala
दिन की प्रमुख खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

ओडिशा के बालासोर जिले में शुक्रवार को एक भीषण ट्रेन हादसा हो गया। ओडिशा के मुख्य सचिव प्रदीप जेना ने बताया कि रेल हादसे में 230 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है और 900 से ज्यादा यात्री घायल हुए हैं। फिलहाल मौके पर राहत बचाव कार्य जारी है। वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के जातीय संघर्ष से प्रभावित पूर्वोत्तर राज्य से रवाना होने के एक दिन बाद ही मणिपुर के विभिन्न हिस्सों से शुक्रवार को उग्रवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ की घटनाएं सामने आईं। साथ ही कर्नाटक हाईकोर्ट ने शुक्रवार को आय से अधिक संपत्ति मामले में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के खिलाफ सीबीआई जांच पर रोक बढ़ा दी। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर…

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 03 June 2023 Updates On Amar Ujala
Odisha Train Accident - फोटो : ANI

Odisha Train Accident: मृतकों की संख्या बढ़कर 233 हुई, 900 से ज्यादा घायल
ओडिशा के बालासोर जिले में शुक्रवार को एक भीषण ट्रेन हादसा हो गया। यहां, बहनागा रेलवे स्टेशन के पास तीन ट्रेनों की आपस में टक्कर हो गई। ओडिशा के मुख्य सचिव प्रदीप जेना ने बताया कि रेल हादसे में 230 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है और 900 से ज्यादा यात्री घायल हुए हैं। फिलहाल मौके पर राहत बचाव कार्य जारी है। अभी मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। वहीं, भीषण ट्रेन हादसे के बाद ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने आज एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है।
पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 03 June 2023 Updates On Amar Ujala
मणिपुर हिंसा। - फोटो : ANI (फाइल फोटो)

Manipur: अमित शाह के लौटने के एक दिन बाद सुरक्षा बलों और उग्रवादियों के बीच मुठभेड़
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के जातीय संघर्ष से प्रभावित पूर्वोत्तर राज्य से रवाना होने के एक दिन बाद ही मणिपुर के विभिन्न हिस्सों से शुक्रवार को उग्रवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ की घटनाएं सामने आईं। अपनी यात्रा के दौरान शाह ने शांति और सामान्य स्थिति की वापसी की अपील की थी।
पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 03 June 2023 Updates On Amar Ujala
कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार। - फोटो : ANI

आय से अधिक संपत्ति मामले में डीके शिवकुमार को राहत
कर्नाटक हाईकोर्ट ने शुक्रवार को आय से अधिक संपत्ति मामले में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के खिलाफ सीबीआई जांच पर रोक बढ़ा दी। शिवकुमार ने मामले में अपने खिलाफ दर्ज प्राथमिकी को चुनौती दी है। यह याचिका शुक्रवार को जस्टिस एम नागप्रसन्ना की एकल न्यायाधीश वाली पीठ के समक्ष रखी गई। याचिका पर जस्टिस के नटराजन ने गर्मी की छुट्टी से पहले आंशिक सुनवाई की थी। इस वजह से जस्टिस नागप्रसन्ना ने रजिस्ट्रार को निर्देश दिया है कि वह फाइल को चीफ जस्टिस के समक्ष रखें और उनकी राय लें कि क्या वह उसी याचिका पर सुनवाई जारी रख सकते हैं। अदालत ने पहले दी गई रोक जारी रखी और सुनवाई स्थगित कर दी।
पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 03 June 2023 Updates On Amar Ujala
हादसे के बाद... - फोटो : अमर उजाला

Panipat : पूर्णिमा स्नान करने के लिए हरिद्वार जा रही पिकअप को ट्रक ने मारी टक्कर, चार लोगों की मौत, 20 घायल
पानीपत में सोनौली रोड पर गांव रिश पुर के पास शनिवार तड़के बड़ा हादसा हो गया। जींद के कमाच खेड़ा से जेठ की पूर्णिमा के अवसर पर हरिद्वार नहाने जा रहे पिकअप सवार 25 लोगों को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में दो महिलाओं सहित चार लोगों की मौत हो गई और करीब 20 लोग घायल हो गए।
पढ़ें पूरी खबर...

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed