कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को कहा कि विपक्ष बहुत अच्छी तरह से एकजुट है और निचले स्तर पर भी बहुत अच्छा काम हो रहा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि2024 लोकसभा चुनावों के परिणाम लोगों को "आश्चर्यचकित" करेगी। वहीं, भारतीय जूनियर हॉकी टीम ने अपना दबदबा जारी रखते हुए चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 2-1 से हराकर चौथी बार एशिया कप खिताब जीत लिया। साथ ही कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के नेतृत्व में आज राज्य मंत्रिमंडल की दूसरी बैठक होने वाली है। इस बैठक में विधानसभा चुनाव के दौरान दी गई पांच गारंटियों को लागू करने के फैसले होने की संभावना है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर…
Top News: राहुल गांधी बोले- 2024 चुनाव के नतीजे चौंकाने वाले होंगे, पाक को हराकर भारत ने चौथी बार जीता खिताब
राहुल गांधी बोले- विपक्ष पूरी तरह से एकजुट, 2024 चुनाव के नतीजे लोगों को 'आश्चर्यचकित' करेंगे
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को कहा कि विपक्ष बहुत अच्छी तरह से एकजुट है और निचले स्तर पर भी बहुत अच्छा काम हो रहा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि एक छिपी हुई अंतर्निहित निर्माण प्रक्रिया चल रही है और यह अगले आम चुनावों (2024 लोकसभा चुनाव) में लोगों को "आश्चर्यचकित" करेगी। अमेरिका के तीन शहरों के दौरे पर आए गांधी ने यहां नेशनल प्रेस क्लब में मीडिया से बातचीत के दौरान कई सवालों के जवाब में यह टिप्पणी की।
पढ़ें पूरी खबर...
पाकिस्तान को हराकर भारत ने चौथी बार जीता खिताब, विश्वकप के लिए भी किया क्वालिफाई
भारतीय जूनियर हॉकी टीम ने अपना दबदबा जारी रखते हुए चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 2-1 से हराकर चौथी बार एशिया कप खिताब जीत लिया। अंगद बीर सिंह ने 13वें, अरिजीत सिंह ने 20वें मिनट में गोल किए। पाकिस्तान की ओर से एकमात्र गोल 37वें मिनट में अब्दुल बशरत ने किया। इस टूर्नामेंट में अपना अजेय प्रदर्शन करने वाली भारतीय टीम ने मलयेशिया में होने वाले अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) पुरुष जूनियर विश्वकप के लिए भी क्वालिफाई कर लिया है।
पढ़ें पूरी खबर...
सिद्धारमैया कैबिनेट की बैठक आज, चुनाव से पहले की गई पांच गारंटी पर लग सकती है मुहर
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के नेतृत्व में आज राज्य मंत्रिमंडल की दूसरी बैठक होने वाली है। इस बैठक में विधानसभा चुनाव के दौरान दी गई पांच गारंटियों को लागू करने के फैसले होने की संभावना है। जिस पर सभी की नजर टिकी हुई हैं। वित्त विभाग ने बुधवार को मंत्रिपरिषद के सामने एक प्रस्तुति के माध्यम से इन गारंटियों को लागू करने के लिए कई विकल्प रखे। अंतिम रूपरेखा पर आज कैबिनेट की बैठक में मुहर लग सकती है।
पढ़ें पूरी खबर...
दिल्ली-NCR में आज भी बारिश के आसार, कल से बढ़ने लगेगा तापमान
दिल्ली-एनसीआर में मई के बाद जून की शुरुआत भी राहत भरी रही है। कई दिनों से तेज हवा व बारिश के कारण गुरुवार को भी अधिकतम तापमान सामान्य से काफी नीचे दर्ज हुआ। दिल्ली के कुछ इलाकों में न्यूनतम तापमान 16-17 डिग्री के बीच दर्ज किया गया।
पढ़ें पूरी खबर...