दिल्ली में आज से गरीबों को आयुष्मान योजना के तहत 10 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी। वहीं, पीएम नरेंद्र मोदी आज पड़ोसी श्रीलंका के दौरे पर जाएंगे और राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके से मुलाकात कर ऊर्जा, रक्षा, डिजिटलीकरण जैसे क्षेत्रों में 10 समझौतों पर चर्चा करेंगे। उधर, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज नौसेना कमांडरों के सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ लगाने के बाद चीन ने टिकटॉक डील से अपने कदम पीछे खींच लिए हैं। मौसम की बात करें तो उत्तर पश्चिम भारत में छह दिन लू का कहर रहेगा, जबकि दक्षिण में बारिश होगी। वहीं, राष्ट्रपति ने आव्रजन विधेयक 2025 को मंजूरी दे दी है। वहीं, चीन के जवाबी टैरिफ से अमेरिकी शेयर बाजारों में भारी गिरावट आई। न्यूयॉर्क कोर्ट में एआई वकील पेश किए जाने का मामला सामने आया। वहीं, सायरा बानो ने मनोज कुमार को याद करते हुए निजी किस्से साझा किए। आईपीएल की बात करें तो लखनऊ ने मुंबई को हराया। वहीं, जापान और ईयू ने अमेरिका पर जवाबी टैरिफ लगाने की घोषणा की है। अमर उजाला के इस लिंक पर पढ़ें देश-दुनिया, शिक्षा, मनोरंजन, व्यापार, राजनीति से जुड़ी अहम खबरें
Top News: दिल्ली में गरीबों को मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ, PM मोदी का श्रीलंका दौरा; दुनिया पर मंदी का साया
दिल्ली में गरीबों को आज से मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ, 10 लाख तक का करा सकेंगे मुफ्त इलाज
दिल्ली में गरीबों को आज से आयुष्मान का लाभ मिलेगा। इस सुविधा के तहत पंजीकृत व्यक्ति दिल्ली सहित देशभर के निजी अस्पतालों में 10 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकेंगे। सुविधा को शुरू करने के लिए शनिवार को नई दिल्ली में केंद्र सरकार और दिल्ली सरकार के बीच एक समझौता होगा। पढ़ें पूरी खबर
श्रीलंका में आज राष्ट्रपति दिसानायके संग वार्ता करेंगे पीएम मोदी; विभिन्न क्षेत्रों में होंगे 10 समझौते
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय यात्रा पर श्रीलंका में हैं। यहां पीएम मोदी श्रीलंका के साथ समग्र द्विपक्षीय विशेषकर ऊर्जा, व्यापार, संपर्क, डिजिटलीकरण और रक्षा के क्षेत्रों में रिश्तों को मजबूती देंगे। मोदी शनिवार को श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके के साथ विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत बातचीत करेंगे। जिसके बाद भारत और श्रीलंका के बीच रक्षा, ऊर्जा सुरक्षा और डिजिटलीकरण के क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने समेत लगभग 10 करार होने की उम्मीद है। पढ़ें पूरी खबर
आज नौसेना कमांडरों के सम्मेलन का रक्षामंत्री राजनाथ करेंगे उद्घाटन; IOS सागर को दिखाएंगे हरी झंडी
इस साल नौसेना कमांडरों के सम्मेलन का पहला चरण शनिवार को कर्नाटक के कारवार में आयोजित होगा। नौसेना के रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण आधार पर इसका आयोजन होगा। इस मौके पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह हिंद महासागर पोत -आईओएस सागर को हरी झंडी दिखाएंगे। एक वरिष्ठ नौसेना अधिकारी ने शुक्रवार को कहा, यह पहल हिंद महासागर क्षेत्र (आईओआर) के देशों के साथ सहयोग और भारत की महासागर (म्यूचुअल एंड होलिस्टिक एडवांसमेंट फॉर सिक्योरिटी एक्रॉस द रीजन) दृष्टिकोण को बढ़ावा देगी। पढ़ें पूरी खबर
लगभग तय थी टिकटॉक डील, ट्रंप के टैरिफ से पीछे हटा चीन
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टिकटॉक को लेकर एक सौदा (डील) तक कर लिया था, जिसमें एप्प का संचालन अमेरिका में एक नई कंपनी के जरिए किया जाना था। इस कंपनी में ज्यादातर हिस्सेदारी और नियंत्रण अमेरिकी निवेशकों के पास होता, जबकि चीनी कंपनी बाइटडांस के पास केवल थोड़ा ही हिस्सा रहता। इस बातचीत से जुड़े एक व्यक्ति ने नाम न छापने की शर्त पर यह जानकारी दी। पढ़ें पूरी खबर