फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Naval Commanders' Conference will begin today, strategic issues will be discussed, know all updates

Indian Navy: आज नौसेना कमांडरों के सम्मेलन का रक्षामंत्री राजनाथ करेंगे उद्घाटन; IOS सागर को दिखाएंगे हरी झंडी

Sat, 05 Apr 2025 02:19 AM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शुक्ला Updated Sat, 05 Apr 2025 02:19 AM IST
सार

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज नौसेना कमांडरों के सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। यह सम्मेलन नौसेना कमांडरों के बीच महत्वपूर्ण रणनीतिक, परिचालन और प्रशासनिक मुद्दों पर विचार-विमर्श की सुविधा प्रदान करने वाला शीर्ष स्तरीय द्विवार्षिक कार्यक्रम है।

विज्ञापन
Naval Commanders' Conference will begin today, strategic issues will be discussed, know all updates
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह। - फोटो : पीटीआई

विस्तार

इस साल नौसेना कमांडरों के सम्मेलन का पहला चरण शनिवार को कर्नाटक के कारवार में आयोजित होगा। नौसेना के रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण आधार पर इसका आयोजन होगा। इस मौके पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह हिंद महासागर पोत -आईओएस सागर को हरी झंडी दिखाएंगे। एक वरिष्ठ नौसेना अधिकारी ने शुक्रवार को कहा, यह पहल हिंद महासागर क्षेत्र (आईओआर) के देशों के साथ सहयोग और भारत की महासागर (म्यूचुअल एंड होलिस्टिक एडवांसमेंट फॉर सिक्योरिटी एक्रॉस द रीजन) दृष्टिकोण को बढ़ावा देगी।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मार्च में मॉरिशस यात्रा के दौरान वैश्विक दक्षिण के लिए सुरक्षा और विकास की नई दृष्टि 'महासागर' की घोषणा की थी। इसका उद्देश्य चीन के क्षेत्र में प्रभाव बढ़ाने के प्रयासों को रोकना है। इस मौके पर रक्षा मंत्री प्रोजेक्ट सीबर्ड के तहत कई समुद्री बुनियादी ढांचे और सहायता सुविधाओं का उद्घाटन भी करेंगे। उन्हें नौसेना की परिचालन तैयारियों और भविष्य की योजनाओं से भी अवगत कराया जाएगा। प्रोजेक्ट सीबर्ड के तहत करवार में महत्वपूर्ण नौसैनिक अड्डे का विस्तार किया जा रहा है।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें- Missile Test: DRDO ने मध्यम दूरी की मिसाइल MRSAM का सफल परीक्षण किया, भारतीय सेना की बढ़ेगी ताकत; जानें खासियत
विज्ञापन
विज्ञापन

 
दो चरणों में होगा नौसेना कमांडर सम्मेलन
नौसेना कमांडर सम्मेलन दो चरणों में होगा। पहला चरण 5 अप्रैल को कारवार में और दूसरा चरण 7 से 10 अप्रैल तक नई दिल्ली में होगा। यह शीर्ष स्तर का द्विवार्षिक आयोजन है, जहां नौसेना के वरिष्ठ कमांडर रणनीतिक, परिचालन और प्रशासनिक मुद्दों पर चर्चा करते हैं। अधिकारी ने कहा, यह सम्मेलन हिंद महासागर क्षेत्र में भारत को पसंदीदा सुरक्षा साझेदार के रूप में स्थापित करने और क्षेत्रीय शांति, सुरक्षा व स्थिरता में भारतीय नौसेना के योगदान को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।


इसे भी पढ़ें- Ayushman Yojna : दिल्ली में गरीबों को आज से मिलेगा आयुष्मान का लाभ, 10 लाख तक का करा सकेंगे मुफ्त इलाज


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed