US: लगभग तय थी टिकटॉक डील, ट्रंप के टैरिफ से पीछे हटा चीन, बाइटडांस के प्रतिनिधियों ने व्हाइट हाउस को किया फोन
US: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टिकटॉक का संचालन अमेरिका में एक नई कंपनी के जरिए करने की डील तय की थी, जिसमें अमेरिकी निवेशकों का बहुमत होता, लेकिन ट्रंप द्वारा चीन सहित कई देशों पर टैरिफ लगाने के बाद डील अधर मे लटक गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टिकटॉक को लेकर एक सौदा (डील) तक कर लिया था, जिसमें एप्प का संचालन अमेरिका में एक नई कंपनी के जरिए किया जाना था। इस कंपनी में ज्यादातर हिस्सेदारी और नियंत्रण अमेरिकी निवेशकों के पास होता, जबकि चीनी कंपनी बाइटडांस के पास केवल थोड़ा ही हिस्सा रहता। इस बातचीत से जुड़े एक व्यक्ति ने नाम न छापने की शर्त पर यह जानकारी दी।
उन्होंने आगे कहा, लेकिन गुरुवार को यह डील अधर में लटक गई, क्योंकि राष्ट्रपति ट्रंप ने चीन सहित कई देशों पर जवाबी आयात शुल्क (टैरिफ) लगाने का एलान कर दिया। इसके बाद बाइटडांस के प्रतिनिधियों ने व्हाइट हाउस को फोन कर बताया कि अब चीन इस डील को तब तक मंजूरी नहीं देगा, जब तक व्यापार और टैरिफ को लेकर बातचीत नहीं होती।
व्यक्ति ने बताया कि शुक्रवार तक यह साफ नहीं था कि अस्थायी डील की घोषणा की जा सकती है या नहीं, क्योंकि चीन सरकार के अपने रुख से पीछे हटने के बाद टिकटॉक के लिए यह तय कर पाना मुश्किल हो गया था कि वह डील की स्थिति को स्पष्ट तरीके से पेश करे या नहीं। उन्हें डर था कि ऐसा करने से चीनी नियामकों के साथ चल रही बातचीत पर बुरा असर पड़ सकता है।
ये भी पढें: ट्रंप ने अचानक राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी के प्रमुख को हटाया, व्हाइट हाउस और पेंटागन ने नहीं बताई वजह
टैरिफ लागू न होने तक थी डील की उम्मीद
इसके बावजूद ट्रंप ने घोषणा की कि वह एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर कर रहे हैं, जिसके तहत शनिवार से लागू होने वाले टिकटॉक पर अमेरिकी कांग्रेस द्वारा लगाए गए प्रतिबंध को 75 दिनों के लिए और बढ़ा दिया जाएगा। यह डील महीनों की बातचीत के बाद लगभग पूरी हो गई थी, जिसमें उप राष्ट्रपति जे.डी. वेंस की टीम ने सीधे कई संभावित निवेशकों और बाइटडांस के अधिकारियों से बातचीत की थी। ट्रंप प्रशासन को पूरा भरोसा था कि चीन इस प्रस्तावित डील को मंजूरी देगा, लेकिन यह उम्मीद तब तक की थी, जब तक टैरिफ लागू नहीं हुए थे।
संबंधित वीडियो-
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.