फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   'Insult to people's mandate': Shivraj Chouhan slams Kharge over 'illegal' remark on Modi, Shah

राजनीति: शिवराज सिंह चौहान का पलटवार, खरगे के पीएम-गृह मंत्री 'अवैध' बयान को बताया- जनता के जनादेश का अपमान

Sat, 03 Oct 2026 10:56 PM IST
पवन पांडेय पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: पवन पांडेय Updated Sat, 03 Oct 2026 10:56 PM IST
सार

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने चुनावों को लेकर सवाल उठाते हुए लोकसभा और विधानसभाओं को भंग कर बैलेट पेपर से नए चुनाव कराने की मांग की। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी, अमित शाह और मुख्यमंत्रियों को ‘अवैध’ बताया। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसे संवैधानिक संस्थाओं और जनता के जनादेश का अपमान बताया।

विज्ञापन
'Insult to people's mandate': Shivraj Chouhan slams Kharge over 'illegal' remark on Modi, Shah
शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को ‘अवैध’ बताने वाले बयान पर पलटवार किया है। चौहान ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी संवैधानिक संस्थाओं और जनता के जनादेश का अपमान है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- शिवाजी पार्क प्रदर्शन: सीजेपी आयोजकों समेत 400-500 अज्ञात लोगों पर एफआईआर, आदित्य ठाकरे बोले- लोकतंत्र की आवाज
विज्ञापन


खरगे ने चुनावों को भंग करने की थी मांग
मल्लिकार्जुन खरगे ने कर्नाटक के कलबुर्गी में पत्रकारों से बातचीत के दौरान लोकसभा और सभी राज्य विधानसभाओं को भंग कर नए सिरे से चुनाव कराने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि देश में हुए सभी चुनाव ‘अवैध’ हैं। कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों को भी ‘अवैध’ बताया। खरगे ने बैलेट पेपर से दोबारा चुनाव कराने की मांग भी की। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के इस्तेमाल पर सवाल उठाते हुए कहा कि ईवीएम का कथित तौर पर दुरुपयोग हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनता के जनादेश का भी अपमान- केंद्रीय मंत्री
इसके जवाब में शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मल्लिकार्जुन खरगे का बयान कांग्रेस की निराशा और संवैधानिक संस्थाओं पर लगातार सवाल उठाने की राजनीति का उदाहरण है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और गृह मंत्री को ‘अवैध’ कहना संवैधानिक संस्थाओं के साथ-साथ देश की जनता के जनादेश का भी अपमान है।

यह भी पढ़ें- सीजेपी प्रदर्शन: 'पुलिस से बचने के लिए बच्चों को बनाया गया ढाल'; एनएचआरसी ने किसे भेजा नोटिस? रिपोर्ट भी तलब

कांग्रेस पर केंद्रीय मंत्री ने क्या लगाए आरोप?
शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर संविधान और लोकतांत्रिक संस्थाओं का सम्मान नहीं करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जब भी जनता चुनाव में कांग्रेस को नकारती है, पार्टी लोकतंत्र, चुनाव आयोग, ईवीएम और जनता के जनादेश पर सवाल उठाने लगती है। वहीं, मल्लिकार्जुन खरगे ने दावा किया कि देश में चुनावों को लेकर गंभीर सवाल हैं और उन्होंने चुनाव प्रक्रिया में बैलेट पेपर का इस्तेमाल करने की मांग दोहराई है। इस बयान को लेकर कांग्रेस और भाजपा के बीच राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed