{"_id":"6ac14aa2f97dae3d490e4505","slug":"capt-smit-pm-netanyahu-israel-independence-day-celebratory-flame-highest-honour-pm-modi-invited-to-bear-news-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैप्टन स्मित का सम्मान: नेतन्याहू बोले- पीएम मोदी के साथ भारतीय पायलट आमंत्रित, इस्राइल की आजादी से क्या नाता?","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
कैप्टन स्मित का सम्मान: नेतन्याहू बोले- पीएम मोदी के साथ भारतीय पायलट आमंत्रित, इस्राइल की आजादी से क्या नाता?
Sun, 04 Oct 2026 12:04 AM IST
ज्योति भास्कर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला।
Published by: ज्योति भास्कर
Updated Sun, 04 Oct 2026 12:04 AM IST
सार
कैप्टन स्मित की बहादुरी को पूरी दुनिया सम्मान के साथ नमन कर रही है। ताजा घटनाक्रम में इस्राइल के प्रधानमंंत्री नेतन्याहू ने भारतीय समकक्ष के साथ भारतीय पायलट स्मित मच्छार को इस्राइल के जश्न-ए-आजादी से जुड़ने के लिए आमंत्रित किया है। उन्होंने अस्पाल में इलाज करा रहे भारतीय पायलट से बात भी की।
विज्ञापन
नेतन्याहू ने पीएम मोदी और कैप्टन स्मित को इस्राइल के जश्न ए आजादी में आमंत्रित किया
- फोटो : एएनआई-वीडियो ग्रैब
विस्तार
इस्राइली की आजादी के जश्न में इस वर्ष भारतीय पायलट स्मित मच्छार भी शरीक हो सकते हैं। कैप्टन स्मित के सम्मान में इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि वे इस्राइल में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कैप्टन स्मित और पीएम मोदी को सेलिब्रेट्री फ्लेम थामने के लिए आमंत्रित करते हैं। नेतन्याहू ने अस्पताल में इलाज करा रहे भारतीय पायलट से बात भी की। इस्राइल की आजादी से जुड़े विशेष आयोजन में आम तौर पर इस्राइली नागरिक ही फ्लेम को थामने का गौरव हासिल करते हैं, लेकिन इस वर्ष नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित को यह सम्मान देने का एलान किया है।
विज्ञापन
क्यों चर्चा में है स्मित का साहस?
गौरतलब है कि कैप्टन स्मित फ्लाईदुबई के उस विमान में सवार थे, जो दुबई से तेल अवीव जा रहा था। इस विमान को ओमान का सह-पायलट क्रैश कर 170 से अधिक लोगों की जान लेना चाहता था। ओमान के पायलट ने उड़ान के दौरान कॉकपिट के भीतर कैप्टन स्मित पर चाकू से जानलेवा हमला किया। भारतीय पायलट ने इस नाजुक मौके पर भी अपना हौसला नहीं गंवाया। अपनी जान की परवाह किए बिना कैप्टन स्मित ने ओमान के पायलट का मुकाबला किया। विमान में सवार यात्रियों ने कॉकपिट का दरवाजा खुलने पर ओमान के पायलट को अपने कब्जे में लिया। इसी उड़ान में यात्रा कर रहे शख्स यानिव ने अपनी कुशलता का परिचय देते हुए विमान को नियंत्रित करने के बाद सकुशल लैंड कराया। प्रधानमंत्री नेतन्याहू और यानिव की मुलाकात की तस्वीर भी सामने आ चुकी है।
विज्ञापन