फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Farmer appeals to CM Shivakumar to formulate scheme to find bride for fellow ryots

'किसानों के लिए दुल्हन ढूंढने की योजना बनाएं': शिवकुमार से किसान की अनोखी अपील; सीएम ने क्या कहा?

Sun, 04 Oct 2026 04:29 AM IST
निर्मल कांत पीटीआई, मैसूर (कर्नाटक)
पीटीआई, मैसूर (कर्नाटक) Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 04 Oct 2026 04:29 AM IST
सार

मैसूर में एक किसान ने दावा किया कि 35 से 40 साल की उम्र के कई किसान अब भी अविवाहित हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार से उनके लिए दुल्हन ढूंढने की योजना बनाने की अपील की। किसान ने क्या कहा और मुख्यमंत्री ने क्या प्रतिक्रिया दी? पढ़िए इस रिपोर्ट में।

विज्ञापन
Farmer appeals to CM Shivakumar to formulate scheme to find bride for fellow ryots
डीके शिवकुमार - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

एक किसान ने शनिवार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार से एक योजना बनाने की अपील की। इस योजना के जरिये अविवाहित पुरुषों, खासकर किसानों को शादी के लिए दुल्हन ढूंढने में मदद की जाए।
विज्ञापन


किसान ने कहा कि 35 से 40 साल की उम्र के कई पुरुष अब भी अविवाहित हैं। वे काफी निराशा का सामना कर रहे हैं। यह किसान यहां पिरियापटना में आयोजित प्रजा सेवा कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवकुमार से बात कर रहा था।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री से किसान ने क्या अपील की?
किसान ने कहा, बहुत से पुरुष 35 से 40 साल की उम्र के हैं और अब भी अविवाहित हैं। ये बेचारे आत्महत्या कर रहे हैं। वे जिंदगी से निराश हो गए हैं। उन्हें शादी के लिए महिलाएं चाहिए। किसान ने मुख्यमंत्री से यह अपील करने से पहले कहा, सर, कृपया। गरीब लोग आत्महत्या कर रहे हैं। कृपया, कुछ करना होगा। इस पर शिवकुमार ने पूछा- क्या? क्या हुआ है?
विज्ञापन
विज्ञापन


किसान ने कहा कि यह पूरे कर्नाटक में बड़ी समस्या बन गई है। उसने मुख्यमंत्री से इसे दूर करने के लिए कोई योजना बनाने की अपील की। किसान ने कहा, उन्होंने इतना पैसा खर्च किया है। उन्होंने घर बनाए हैं और उनके पास जमीन भी है। लेकिन कोई भी अपनी बेटियों की शादी उनसे करने के लिए तैयार नहीं है। 

ये भी पढ़ें: 2021 में ममता के पैर में सच में फ्रैक्चर हुआ था?: शुभेंदु ने रिपोर्ट जारी की, टीएमसी का पलटवार; ऋतब्रत का तंज

किसान ने कहा, अगर कोई व्यवस्था की जा सके, तो इससे लाखों युवाओं की जिंदगी की समस्या दूर हो सकती है। मैं आपसे हाथ जोड़कर अनुरोध करता हूं कि उनके लिए कुछ करें। 


किसानों के परिवार में बेटियां देने से क्यों हिचकते हैं?
किसान ने यह भी कहा कि माता-पिता अपनी बेटियों की शादी किसानों के परिवार में करने से हिचकते हैं। उसने पूछा, जो किसान फसल उगाते हैं और सभी के लिए खाना उपलब्ध कराते हैं, अगर उन्हीं किसानों के लिए बेटियां नहीं दी जातीं, तो क्या किया जा सकता है? 

उसने कहा कि यह केवल उसकी निजी समस्या नहीं है। उसके मुताबिक, पूरे राज्य के लोग इस समस्या का सामना कर रहे हैं। किसान की बात सुनने के बाद मुख्यमंत्री शिवकुमार हंस पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed