फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुर्खियां: बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का खतरा; यूपी पीईटी परीक्षा आज से; 44 शहरों में AMC परीक्षा का दूसरा चरण

Sun, 25 Oct 2026 05:53 AM IST
शिवम गर्ग न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवम गर्ग Updated Sun, 25 Oct 2026 05:53 AM IST
विज्ञापन
Top Headline Today Important And Big News Stories Of 25 October 2026 Updates on amar ujala
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
आज रविवार, 25 अक्तूबर 2026 की सुबह देश-दुनिया की बड़ी और हलचल भरी खबरों के साथ आपका अमर उजाला हाजिर है। दिल्ली-NCR में तेज हवाओं, गरज-चमक और बारिश से मौसम बदला है, वहीं बंगाल की खाड़ी में संभावित चक्रवात को लेकर आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में सतर्कता बढ़ाई गई है और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का ओडिशा दौरा टाल दिया गया है। उत्तर प्रदेश में आज से PET परीक्षा शुरू हो रही है, करीब 35 लाख अभ्यर्थी इसमें शामिल होंगे, जिसके लिए अतिरिक्त बसों और ट्रेनों की व्यवस्था की गई है। वहीं, अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा के दूसरे चरण में 44 शहरों के 30 हजार से अधिक छात्र शामिल होंगे। दूसरी ओर, दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए ग्रैप लागू होने के बावजूद सड़कों पर धूल की समस्या बनी हुई है और चार नई एंटी-स्मॉग गन उतारने की तैयारी है। देश-दुनिया की ये सभी बड़ी खबरें विस्तार से पढ़ें एक जगह और एक ही क्लिक में...

 
Trending Videos
Top Headline Today Important And Big News Stories Of 25 October 2026 Updates on amar ujala
बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का खतरा - फोटो : Amar Ujala Graphics

दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का खतरा
दिल्ली-एनसीआर में मौसम बदल गया है। शनिवार रात तेज हवाओं, गरज-चमक और हल्की बूंदाबांदी से शरू हुआ बदलाव देर रात झमाझम बारिश में बदल गया। दिल्ली के कई इलाकों में ओले गिरने की भी खबर है। बारिश और ठंडी हवाएं चलने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। पढ़ें पूरी खबर...

बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहा कम दबाव का क्षेत्र अब डिप्रेशन में बदल गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के 24 अक्तूबर के पूर्वानुमान के अनुसार, यह मौसमी प्रणाली अगले कुछ दिनों में और शक्तिशाली होकर चक्रवाती तूफान तथा बेहद गंभीर चक्रवाती तूफान का रूप ले सकती है। इसके 28 अक्तूबर की सुबह आंध्र प्रदेश के तट के पास पहुंचने की आशंका जताई गई है। तूफान के दौरान हवा की रफ्तार 125 किमी प्रति घंटा पहुंच सकती है। 28 अक्तूबर को उत्तर आंध्र प्रदेश और ओडिशा में चक्रवात का सबसे ज्यादा असर दिखेगा। इसके प्रभाव से तटीय ओडिशा, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, तमिलनाडु में भारी बारिश के साथ तेज हवाएं चलेंगी। तूफान के असर से छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार में भी तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का अनुमान है। पढ़ें एक क्लिक पर...

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 25 October 2026 Updates on amar ujala
पेट परीक्षा रविवार को। - फोटो : अमर उजाला।

आज से यूपी PET परीक्षा: करीब 35 लाख अभ्यर्थी होंगे शामिल, चलेंगी अतिरिक्त बस और ट्रेनें

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए जरूरी दिशा-निर्देशों का पालन करना अनिवार्य है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, परीक्षा 25 और 30 अक्तूबर तथा 1 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो पालियों में होगी। ऐसे में उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर पहुंचने से पहले अपने प्रवेश पत्र पर दर्ज पते, रिपोर्टिंग समय और अन्य निर्देशों को ध्यान से पढ़ने की सलाह दी गई है। यहां पढ़ें...

PET के माध्यम से उत्तर प्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों में ग्रुप-C पदों पर होने वाली भर्तियों के लिए अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया जाता है। इसलिए परीक्षा में शामिल होने से पहले जरूरी दस्तावेजों, प्रतिबंधित वस्तुओं, ओएमआर शीट भरने के नियमों और नेगेटिव मार्किंग से जुड़ी जानकारी रखना महत्वपूर्ण है।

रविवार, 25 अक्तूबर को लखनऊ में PET आयोजित होने के मद्देनजर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए परिवहन व्यवस्था भी मजबूत की गई है। रोडवेज प्रशासन अतिरिक्त बसें चलाएगा, जबकि रेलवे प्रशासन ने भी अभ्यर्थियों की आवाजाही को आसान बनाने के लिए विशेष ट्रेनों के संचालन की व्यवस्था की है। इससे परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने वाले उम्मीदवारों को राहत मिलने की उम्मीद है। पढ़ें पूरी खबर...

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Top Headline Today Important And Big News Stories Of 25 October 2026 Updates on amar ujala
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा 2026 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति 2026: दूसरे चरण की परीक्षा आज
अमर उजाला फाउंडेशन के माध्यम से संचालित होने वाली अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2026 के दूसरे चरण की परीक्षा रविवार को 44 शहरों के 44 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। नौवीं से 12वीं तक के 30 हजार से अधिक विद्यार्थी इस परीक्षा में शामिल होंगे। जिन परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों की संख्या अधिक है, वहां सुबह और शाम, दो पालियों में परीक्षाएं होंगी। लिखित परीक्षा ओएमआर शीट के माध्यम से ली जाएगी। प्रवेश-पत्र के लिंक आवेदकों के पंजीकृत मोबाइल नंबरों एवं ई-मेल आईडी पर भेजे जा चुके हैं। पढ़ें एक क्लिक पर...
विज्ञापन
Top Headline Today Important And Big News Stories Of 25 October 2026 Updates on amar ujala
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
सांसों पर गहराने लगा संकट: ग्रैप लागू, फिर भी धूल के हवाले दिल्ली की सड़कें
प्रदूषण से निपटने के लिए ग्रैप-1 लागू है, लेकिन सड़कों पर धूल, महीनों से पड़ा निर्माण मलबा और खुले में पड़ी निर्माण सामग्री बता रही है कि नियमों का पालन नहीं हो रहा है। सरकार 103 मैकेनिकल रोड स्वीपर, 608 एंटी स्मॉग गन और 200 ऊंची इमारतों पर एंटी स्मॉग गन लगाने के दावे कर रही है, लेकिन उत्तम नगर से नजफगढ़, मंडावली, चंदर विहार, लक्ष्मी नगर, आईटीओ और मंडी हाउस जैसे इलाकों में सड़कें और फुटपाथ धूल से अटे पड़े हैं। पढ़ें पूरी खबर...
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed