#पन्नीरसेल्वम को शशिकला के खिलाफ बगावत करना पड़ा भारी, पार्टी से किए गए निष्कासित
खबरें फटाफटः एक क्लिक में पढ़ें पांच बड़ी खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पन्नीरसेल्वम को शशिकला के खिलाफ बगावत करना पड़ा भारी, पार्टी से किए गए निष्कासित
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ओ पन्नीरसेल्वम ने मंगलवार को नाटकीय ढंग से पार्टी प्रमुख वीके शशिकला के खिलाफ बगावत कर दी। रविवार को सीएम पद से इस्तीफा देने वाले पन्नीरसेल्वम ने कहा कि उन्हें इसके लिए बाध्य किया गया था। उन्होंने कहा कि यदि जनता, पार्टी और विधायक चाहें तो वह अपना इस्तीफा वापस ले सकते हैं।
शशिकला का पन्नीरसेल्वम पर पलटवार, बगावत के पीछे बताया स्टालिन का हाथ
सीएम पद से इस्तीफा देने वाले ओ पन्नीरसेल्वम के मोर्चा खोलने के बाद शशिकला ने देर रात पोएस गार्डन आवास पर मौजदू अपने समर्थकों के सामने कहा कि पन्नीसेल्वम की बगावत के पीछे डीएमके के नेता स्टालिन का हाथ है।
मौद्रिक नीति समीक्षा आज, ब्याज दर घटने की आस
बैंकिंग क्षेत्र का नियामक भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) फरवरी की नीतिगत दरों की समीक्षा बैठक में ब्याज दरों में चौथाई फीसदी की कटौती कर सकता है। रिजर्व बैंक के गवर्नर उर्जित पटेल की अगुवाई वाली मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की बैठक मुंबई में मंगलवार को शुरू हो चुकी है।
ट्रंप ने लगाया आरोप- मीडिया नहीं करती आतंकी हमलों की रिपोर्टिंग
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और मीडिया में जारी खींचतान के बीच व्हाइट हाउस ने आतंकी हमलों की सूची जारी करके विवाद बढ़ा दिया है। इसमें दावा किया गया कि मीडिया ने इन 78 आतंकी हमलों की रिपोर्टिंग ही नहीं की।