फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   panneerselvam sits at jayalalithas trance

शशिकला के खिलाफ बगावत करना पड़ा भारी, पार्टी से निष्कासित हुए पन्नीरसेल्वम

Wed, 08 Feb 2017 09:23 AM IST
एजेंसी/ चेन्नई
एजेंसी/ चेन्नई Updated Wed, 08 Feb 2017 09:23 AM IST
विज्ञापन
panneerselvam sits at jayalalithas trance
- फोटो : ANI

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ओ पन्नीरसेल्वम ने मंगलवार को नाटकीय ढंग से पार्टी प्रमुख वीके शशिकला के खिलाफ बगावत कर दी। रविवार को सीएम पद से इस्तीफा देने वाले पन्नीरसेल्वम ने कहा कि उन्हें इसके लिए बाध्य किया गया था। उन्होंने कहा कि यदि जनता, पार्टी और विधायक चाहें तो वह अपना इस्तीफा वापस ले सकते हैं। 

विज्ञापन


इसके बाद देर रात शशिकला ने पहले पन्नीरसेल्वम को पार्टी कोषाध्यक्ष के पद से हटा दिया है और आधी रात के बाद उन्हें पार्टी से भी निष्कासित कर दिया गया। अन्नाद्रमुक महासचिव शशिकला ने आरोप लगाया कि पन्नीसेल्वम की बगावत के पीछे डीएमके के नेता स्टालिन का हाथ है। 
विज्ञापन


पन्नीरसेल्वम मंगलवार रात 9 बजे मरीना बीच पर अकेले जयललिता की समाधि पर पहुंच गए और वहां आंखें बंद कर करीब 40 मिनट तक बैठे रहे। समाधि स्थल से उठने के बाद उन्होंने मीडियाकर्मियों से बातचीत में कहा कि जब जयललिता अस्पताल में भर्ती थीं तब उन्होंने कहा था कि वह मुख्यमंत्री का पद संभाल लें और पार्टी को बचा लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शशिकला पर निशाना साधते हुए पन्नीरसेल्वम ने कहा कि भले ही मैं मुख्यमंत्री नहीं रहूं, लेकिन किसी ऐसे व्यक्ति को सीएम बनाया जाना चाहिए, जो पार्टी और सरकार की छवि को बचा सके और जो राज्य के हितों की रक्षा कर सके।

'शशिकला को सीएम बनाने के लिए इस्तीफा देना होगा'

panneerselvam sits at jayalalithas trance
5 दिसंबर को जयललिता के निधन के बाद से अब तक पार्टी में चल रही उठापटक पर चुप्पी साधे रखने वाले पन्नीरसेल्वम ने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेता और मंत्री उन्हें अपमानित कर रहे हैं। मालूम हो कि पन्नीरसेल्वम ने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया है और वैकल्पिक व्यवस्था होने तक कार्यवाहक मुख्यमंत्री बने रहेंगे।

पन्नीरसेल्वम ने बताया कि किस तरह शशिकला को मुख्यमंत्री बनाने के लिए उन्हें इस्तीफा देने पर बाध्य किया गया। उन्होंने कहा कि रविवार को मुझे जयललिता के निवास पोएस गार्डन में बुलाया गया, जहां अभी शशिकला रह रही हैं। वहां पार्टी के वरिष्ठ नेता, विधायक, मंत्री और शशिकला के परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद थे। मुझे इस बैठक के बारे में जानकारी भी नहीं थी। 

लेकिन वहां पहुंचने पर मुझसे कहा गया कि शशिकला को सीएम बनाने के लिए मुझे इस्तीफा देना होगा। दो घंटे तक वे मुझे मनाते रहे। लेकिन मैंने उनसे सवाल किया कि क्या मुझसे इस्तीफा मांगना उचित है, जबकि मुझे विधायक दल की बैठक में नेता चुना गया था। उन्होंने कहा कि पार्टी के अनुशासन के तहत मुझे पद से इस्तीफा देना ही होगा।

पन्नीरसेल्वम ने कहा कि वह पार्टी की छवि बचाने के लिए जीवन भर लड़ते रहेंगे। पन्नीरसेल्वम से पहले मंगलवार को तमिलनाडु विधानसभा के पूर्व स्पीकर पीएच पांडियान ने शशिकला के खिलाफ बगावत का झंडा बुलंद कर दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed