फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Shashikala hit out at Panneerselvam

शशिकला का पन्नीरसेल्वम पर पलटवार, बगावत के पीछे बताया स्टालिन का हाथ

Wed, 08 Feb 2017 09:12 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 08 Feb 2017 09:12 AM IST
विज्ञापन
Shashikala hit out at Panneerselvam
- फोटो : ANI
सीएम पद से इस्तीफा देने वाले ओ पन्नीरसेल्वम के मोर्चा खोलने के बाद शशिकला ने देर रात पोएस गार्डन आवास पर मौजदू अपने समर्थकों के सामने कहा कि पन्नीसेल्वम की बगावत के पीछे डीएमके के नेता स्टालिन का हाथ है। 
विज्ञापन


पन्नीसेल्वम को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे देने के लिए मजबूर करने वाली बात पर सफाई देते हुए शशिकला ने कहा,'मैंने उनपर पर किसी भी तरह का दबाव नहीं डाला। वह जो कुछ कह रहे हैं उसमें कोई सच्चाई नहीं है।'
विज्ञापन


एआईडीएमके में फूट की आशंक पर उठ रहे सवालों पर शशिकला ने कहा कि पार्टी में कहीं कोई मतभेद नहीं है। हम परिवार की तरह एक हैं।

'पन्नीरसेल्वम विपक्षी नेता के साथ मुस्करा रहे थे'

Shashikala hit out at Panneerselvam

पन्नीरसेल्वम पर शशिकला ने विपक्ष के साथ मिलीभगत का आरोप लगाते हुए कहा कि हाल ही में हुए विधानसभा सत्र में विपक्षी नेता के साथ वह मुस्करा रहे थे।

शशिकला के विपक्ष के साथ मिलीभात के आरोपों पर पन्नीरसेल्वम ने देर रात ही पटलटवार किया। उन्होंने कहा,'किसी विपक्षी नेता की तरफ देखना और मुस्कराना कोई अपराध नहीं। मुझे लगता है कि मुस्कराना कोई जुर्म नहीं होता।'

पार्टी के सभी पदों से हटाने पर भी पन्नीरसेल्वम ने जवाब दिया। उन्होंने कहा कि मैं एआईडीएमके का एक कट्टर समर्थक हूं और हमेशा रहूंगा। थोड़ा इंतजार कीजिए देखतें हैं आगे क्या होगा।




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed