फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने कहा, विराट अभी महान खिलाड़ी नहीं 

Wed, 08 Feb 2017 12:46 AM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 08 Feb 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
Virat is the best one-day batsman but not yet time to call him a great says ponting
विराट कोहली - फोटो : PTI
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज रिकी पॉन्टिंग का मानना है कि भारतीय कप्तान विराट कोहली वनडे फॉर्मेट में इस समय दुनिया के नंबर एक बल्लेबाज हैं लेकिन अभी उन्हें टेस्ट क्रिकेट में महान नहीं कहा जा सकता। 

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने कहा, विराट अभी महान खिलाड़ी नहीं 

Virat is the best one-day batsman but not yet time to call him a great says ponting
रिकी पॉन्टिंग - फोटो : ESPN
पोन्टिंग ने ‘सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड’ से कहा, ‘हां, विराट को वनडे फॉर्मेट का नंबर वन बल्लेबाज कहा जा सकता है। मुझे लगता है कि वह छह-सात महीने पहले ही था और तब से उन्होंने नए मानदंड कायम कर दिए हैं।’

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने कहा, विराट अभी महान खिलाड़ी नहीं 

Virat is the best one-day batsman but not yet time to call him a great says ponting
विराट कोहली - फोटो : ESPN

 कोहली की कप्तानी में भारत ने वेस्टइंडीज, न्यूजीलैंड और इंग्लैंड को टेस्ट सीरीज में शिकस्त दी। एमएस धोनी की कप्तानी छोड़ने के बाद उन्हें वनडे टीम की भी कमान सौंपी गई है। 
पोन्टिंग ने कहा कि तीनों प्रारूपों में कप्तानी से कोहली और निखरेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने कहा, विराट अभी महान खिलाड़ी नहीं 

Virat is the best one-day batsman but not yet time to call him a great says ponting
विराट काेहली
पॉन्टिंग ने आगे कहा, ‘अभी उन्हें सर्वश्रेष्ठ कहना जल्दबाजी होगी लेकिन वनडे में वह शीर्ष खिलाड़ी हैं। उनका वनडे रिकॉर्ड शानदार है लेकिन टेस्ट के लिए अभी उन्हें थोड़ा समय और देना होगा। टेस्ट क्रिकेट में अभी उन्हें महान नहीं कहा जा सकता। महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर, ब्रायन लारा और कैलिस जैसे होते हैं जो 120, 130 या 200 टेस्ट खेल चुके हैं। विराट तो अभी उनके आधे भी नहीं खेले हैं।’

विज्ञापन

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने कहा, विराट अभी महान खिलाड़ी नहीं 

Virat is the best one-day batsman but not yet time to call him a great says ponting
विराट कोहली - फोटो : BCCI
ऑस्ट्रेलियाई टीम के भारत दौरे के बारे में पोन्टिंग ने कहा कि भारतीय टीम पर दबाव बनाने के लिए कोहली पर अंकुश लगाना होगा। उन्होंने कहा, ‘कोहली के बारे में यह अहम बात है कि कोई भी तनाव होने पर वह अपने कम्फर्ट जोन से थोड़ा बाहर आ जाते हैं। वह काफी आक्रामक हो जाते हैं जो उनके लिए भी अच्छा साबित हो सकता है और विपक्षी टीम के लिए भी। वह काफी जज्बाजी हैं और आक्रामक भी। भारत को उसके घर में लय बनाने से रोकना बेहद जरूरी है, जो मैंने अनुभव से जाना है।’
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed