Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NIA probe into arson near synagogue leads Telegram handler Lawrence Bishnoi connection adds suspense Keralam

केरलम: सिनेगॉग के पास आगजनी से टेलीग्राम हैंडलर तक पहुंची एनआईए जांच, लॉरेंस बिश्नोई कनेक्शन ने बढ़ाया सस्पेंस

Sun, 22 Nov 2026 11:02 AM IST
प्रशांत तिवारी पीटीआई, कोच्चि।
पीटीआई, कोच्चि। Published by: प्रशांत तिवारी Updated Sun, 22 Nov 2026 11:02 AM IST
सार

कोच्चि के एर्नाकुलम मार्केट स्थित यहूदी प्रार्थना स्थल के पास नर्सरी में आग लगाने के आरोपी एबिन पॉल से अब NIA कस्टडी में पूछताछ करेगी। एजेंसी को शक है कि इस आगजनी के पीछे किसी नेटवर्क या आतंकी हैंडलर का हाथ हो सकता है।

विज्ञापन
NIA probe into arson near synagogue leads Telegram handler Lawrence Bishnoi connection adds suspense Keralam
एनआईए की सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

कोच्चि आगजनी मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने आरोपी की कस्टडी मांगी है। इसके बाद NIA कोर्ट ने प्रोडक्शन वारंट जारी कर दिया। एजेंसी ने एर्नाकुलम मार्केट में एक सिनेगॉग (यहूदी प्रार्थना स्थल) के पास स्थित नर्सरी में आग लगाने के आरोपी पुथेनक्रूज़ निवासी एबिन पॉल की कस्टडी मांगी थी। NIA कोर्ट के जज पीके मोहनदास ने शनिवार को एजेंसी की याचिका पर सुनवाई करते हुए वारंट जारी किया। इसमें निर्देश दिया गया है कि एबिन पॉल को सोमवार को अदालत में पेश किया जाए।

विज्ञापन


हाई सिक्योरिटी जेल में बंद है आरोपी
32 वर्षीय एबिन पॉल फिलहाल त्रिशूर के वियूर स्थित हाई सिक्योरिटी जेल में बंद है। मामले की जांच अपने हाथ में लेने के बाद यह पहली बार होगा, जब NIA उससे हिरासत में पूछताछ करेगी। जांच एजेंसी इस मामले के संभावित आतंकी कनेक्शन और आरोपी के संपर्कों की गहराई से पड़ताल करना चाहती है।
विज्ञापन


दो अन्य संदिग्धों से कनेक्शन की जांच
सूत्रों के मुताबिक, NIA की पूछताछ काफी अहम मानी जा रही है। हाल ही में त्रिशूर पुलिस ने गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) के तहत एक मामला दर्ज कर तमिलनाडु और महाराष्ट्र के दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आशंका है कि इन दोनों का एबिन पॉल से संबंध हो सकता है। NIA यह भी जांच कर रही है कि केरल पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए दोनों संदिग्ध रेकी गतिविधियों में शामिल थे या ऑनलाइन हैंडलर्स के निर्देश पर किसी आतंकी गतिविधि को अंजाम देने की तैयारी कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नर्सरी में आग लगाने के आरोप में हुई थी गिरफ्तारी
एबिन पॉल को 12 अक्टूबर की तड़के एर्नाकुलम मार्केट स्थित ब्लॉसम नर्सरी में आग लगाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। यह नर्सरी कोच्चि सेंट्रल पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में कडावुभागम सिनेगॉग के ठीक सामने स्थित है। शुरुआती जांच में कोच्चि सिटी पुलिस को पता चला था कि पॉल मुवाट्टुपुझा में आगजनी की दो अन्य घटनाओं में भी शामिल था।

टेलीग्राम के जरिए भेजे गए थे आगजनी के वीडियो
जांचकर्ताओं के मुताबिक, आगजनी की घटनाओं के वीडियो टेलीग्राम के जरिए एक अज्ञात व्यक्ति को भेजे गए थे। इस व्यक्ति पर पॉल का हैंडलर होने का शक है। सूत्रों का दावा है कि पॉल को क्रिप्टोकरेंसी और UPI के माध्यम से पैसे भी भेजे गए थे। इसी आधार पर NIA संदिग्ध वित्तीय लेनदेन और ऑनलाइन संपर्कों की जांच कर रही है।

लॉरेंस बिश्नोई के नाम की भी हो रही जांच
अधिकारियों के मुताबिक, एबिन पॉल अलग-अलग सोशल मीडिया ऐप के जरिए संदिग्ध हैंडलर्स के संपर्क में था। वह अक्सर गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के बारे में इंटरनेट पर सर्च करता था और टेलीग्राम पर उससे जुड़े संदेश भी भेजता था। त्रिशूर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए दोनों संदिग्धों के टेलीग्राम संदेशों में भी लॉरेंस बिश्नोई का जिक्र मिला है।


ये भी पढ़ें: मुंबई की रिहायशी इमारत में लगी आग: दो बच्चों समेत आठ लोगों को बचाया गया; दमकल अधिकारी घायल

मुंबई में फिल्मी सितारों और यहूदी प्रतिष्ठानों की रेकी का शक
सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार दोनों संदिग्धों पर मुंबई में फिल्मी सितारों और यहूदी प्रतिष्ठानों की रेकी करने का शक है। आरोप है कि उन्होंने इन स्थानों की तस्वीरें खींचकर अपने हैंडलर्स को भेजी थीं। अधिकारियों ने बताया कि केरल पुलिस ने त्रिशूर में दर्ज मामले को भी आगे की जांच के लिए NIA को सौंपने का फैसला किया है। अब एजेंसी यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इन सभी घटनाओं के पीछे कोई संगठित नेटवर्क सक्रिय है या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed