फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रेल यात्रियों के लिए राहत भरे हैं सरकार के ये 6 फैसले

Wed, 22 Mar 2017 12:48 PM IST
amarujala.com- Written by: जया पाण्डेय
amarujala.com- Written by: जया पाण्डेय Updated Wed, 22 Mar 2017 12:48 PM IST
विज्ञापन
Top 6 decisions of Indian Railway for passengers
भारतीय रेलवे

हाल ही में रेलवे द्वारा आए कुछ फैसले यात्रियों के लिए बड़े काम के हैं। ये यात्रियों को कई तरह की सुविधाएं मुहैया कराने के साथ-साथ यात्रियों के जेब के लिहाज से भी बहुत फायदेमंद हैं। आज हम आपको रेलवे की कुछ ऐसी ही योजनाओं के बारे में बताएंगे जो आपके लिए बहुत राहत भरी हैंं-

Top 6 decisions of Indian Railway for passengers
तत्काल टिकट कैंसिल कराने पर मिलेगा 50 फीसदी रिफंड-
यात्रियों को तत्काल टिकट कैंसिल कराने पर 50 फीसदी तक का रिटर्न मिलेगा। इसके लिए रेलवे अपने पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम में बड़ा बदलाव करने जा रहा है। हालांकि कंफर्म टिकट को चार्ट बनने के बाद कैंसिल कराने पर रिफंड नहीं मिलेगा। इससे उन यात्रियों को फायदा मिलेगा जो रेल से यात्रा के लिए तत्काल टिकट बुक कराते थे। 
Top 6 decisions of Indian Railway for passengers
RAC टिकट भी होगा कंफर्म-
अब से आरएसी टिकट मिलने वालों को भी चार्ट बनने पर कंफर्म टिकट मिलेगा। इसकी शुरुआत सबसे पहले शताब्दी, राजधानी और उन एक्सप्रेस ट्रेनों में की जाएगी, जिनमें जेनरेटर कोच लगता है। इन ट्रेनों में से जेनरेटर कोच को हटाकर के अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Top 6 decisions of Indian Railway for passengers
क्षेत्रीय भाषाओं में भी मिलेंगे टिकट-
अभी टिकट पर जो प्रिंट होता है, उस पर हिंदी और अंग्रेजी भाषा में यात्रा की डिटेल्स होती हैं। अब यह डिटेल्स यात्रियों को हिंदी, अंग्रेजी के अलावा उनकी मातृभाषा में भी मिलेगा।
 
विज्ञापन
Top 6 decisions of Indian Railway for passengers
चलेगी सुविधा ट्रेन-
रेलवे 1 जुलाई से राजधानी, शताब्दी, दुरंतो और मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों के तर्ज पर सुविधा ट्रेन चलाने जा रहा है, जिसके बाद प्रीमियम ट्रेनों को पूरी तरह से बंद कर दिया जाएगा। इन सुविधा ट्रेनों में टिकट वापसी पर 50 फीसदी किराए की वापसी होगी। इसके अलावा एसी-2 पर 100 रुपए, एसी-3 पर 90 रुपए, स्लीपर पर 60 रुपए प्रति यात्री कटेंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed