Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Wildlife Trafficking Network Busted Cobra Venom Skins Including TigerLeopard Seized Six Arrested

महाराष्ट्र: वन्यजीव तस्करी का नेटवर्क भंडाफोड़, कोबरा का जहर और बाघ-तेंदुए समेत तीन खालें बरामद, छह गिरफ्तार

Sat, 28 Nov 2026 09:57 PM IST
हिमांशु सिंह चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: हिमांशु सिंह चंदेल Updated Sat, 28 Nov 2026 09:57 PM IST
सार

महाराष्ट्र में डीआरआई ने वन्यजीव तस्करी के दो नेटवर्क का खुलासा कर छह लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से दो लीटर संदिग्ध किंग कोबरा का जहर, बाघ, तेंदुए और चीते की खालें और एयर राइफल मिली है। तेंदुए की खाल पर गोली का निशान भी मिला। क्या इस बरामदगी से वन्यजीवों के अवैध कारोबार के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश हो पाएगा? आइए, विस्तार से मामले को जानते हैं...

विज्ञापन
Maharashtra Wildlife Trafficking Network Busted Cobra Venom Skins Including TigerLeopard Seized Six Arrested
नवी मुंबई में कैसे पकड़ा गया खालों की तस्करी का नेटवर्क? - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

महाराष्ट्र के पश्चिमी घाट क्षेत्र में वन्यजीवों की तस्करी के दो बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है। राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने दो अलग-अलग अभियानों में छह लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से करीब दो लीटर संदिग्ध किंग कोबरा का जहर, बाघ, तेंदुए और चीते की खालें और एक एयर राइफल बरामद की गई है। दोनों कार्रवाई 25 और 26 नवंबर को की गईं। इन अभियानों में तस्करी के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल किए जाने की बात भी सामने आई है।

विज्ञापन


तस्करी के खिलाफ डीआरआई ने कैसे की कार्रवाई?

  • डीआरआई ने खुफिया जानकारी के आधार पर दो अभियान चलाए। पहले अभियान का नाम 'ऑपरेशन वेनम शील्ड' रखा गया। अधिकारियों को जानकारी मिली थी कि शेयर बाजार में कारोबार करने वाला एक व्यक्ति, जो सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर भी है, सांप के जहर का कथित अवैध कारोबार कर रहा है। 25 नवंबर को पुणे के बाहरी इलाके में कार्तिक पूर्णिमा के धार्मिक आयोजन के दौरान अधिकारियों ने निगरानी शुरू की।
  • विज्ञापन
  • संदिग्ध को एक बिचौलिए और संभावित खरीदार से मिलना था। इंद्रायणी नदी के पास काफी देर तक पैदल पीछा करने के बाद तीन लोगों को पकड़ा गया। उनके पास से दो बोतलों में करीब दो लीटर संदिग्ध किंग कोबरा का जहर मिला। इस कार्रवाई के दौरान जहर फैलने से डीआरआई का एक अधिकारी घायल भी हो गया। बरामद जहर और पकड़े गए लोगों को आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई के लिए महाराष्ट्र वन विभाग को सौंप दिया गया।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन


नवी मुंबई में कैसे पकड़ा गया खालों की तस्करी का नेटवर्क?
दूसरा अभियान 26 नवंबर को 'ऑपरेशन फेलाइन विजिल' के नाम से चलाया गया। डीआरआई को सोशल मीडिया के जरिए वन्यजीवों की खाल बेचने की कोशिश की जानकारी मिली थी। अधिकारियों ने पनवेल इलाके में एक संदिग्ध को रोका। उसके बैग से दो खालें मिलीं, जिनके बाघ और तेंदुए की होने का संदेह है। पूछताछ के बाद नवी मुंबई की एक आवासीय इमारत में तलाशी ली गई। वहां दो महिलाओं के पास से संदिग्ध चीते की खाल और .177 कैलिबर की ब्रेक-बैरल एयर राइफल बरामद हुई। इस अभियान में कुल तीन लोगों को पकड़ा गया। तीनों खालों और एयर राइफल को जब्त कर आरोपियों को महाराष्ट्र वन विभाग के हवाले कर दिया गया।


एयर राइफल से तेंदुए का शिकार किए जाने का क्या संदेह?
प्रारंभिक जांच में तेंदुए की खाल पर गोली लगने जैसा निशान मिला है। आशंका है कि बरामद एयर राइफल से ही तेंदुए को गोली मारी गई थी। हालांकि, इसकी पुष्टि आगे की जांच में होगी। दोनों अभियानों में पकड़े गए छह लोगों की भूमिका और वन्यजीवों की खाल तथा जहर के स्रोत का पता लगाया जा रहा है।


वन्यजीवों की तस्करी पर कितना सख्त है कानून?
किंग कोबरा, बाघ, तेंदुआ और चीता वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 की अनुसूची-एक में शामिल हैं। इन्हें कानून के तहत सबसे उच्च स्तर की सुरक्षा दी गई है। इनका शिकार करना, पकड़ना, बिना अनुमति अपने पास रखना या इनकी खाल और दूसरे अंगों का कारोबार करना प्रतिबंधित है। डीआरआई ने कहा कि लगातार की गई इन कार्रवाइयों का मकसद संगठित वन्यजीव अपराध नेटवर्क को तोड़ना और देश की जैव विविधता की रक्षा करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed