फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रेग्नेंसी के दौरान करती हैं ड्राइव, तो इन बातों का रखें ध्यान

Wed, 22 Mar 2017 10:04 AM IST
Updated Wed, 22 Mar 2017 10:04 AM IST
विज्ञापन
Driving tips for pregnant women
गर्भावस्‍था के दौरान अगर करनी पड़े ड्राइव।

व्यस्तता भरे युग में आजकल किसी भी चीज के लिए समय नहीं है। तेजी से भागती दौड़ती जिंदगी में कोई किसी पर निर्भर नहीं होना चाहता। बेबी प्लानिंग में कामकाजी महिलाओं को भी कंपनियों से मैट्रीनिटी लीव के नाम पर सिर्फ कुछ महीनों की ही छुट्टी मिलती है। ऐसे में देखने में आया है कि कामकाजी महिलाएं प्रेग्नेंसी के शुरुआती महीनों में काम पर जाना जारी रखती हैं और ऐसी महिलाओं में बहुत सी ऐसी हैं जो ड्राइव करके अपने ऑफिस जाती हैं। यह ऐसा वक्त होता है जिसमें एहतियात सबसे जरूरी चीज होती है क्योंकि एक गलती बड़ा दर्द दे सकती है।



कंपटीशन के इस युग में कार कंपनियां आए दिन ऐसे टिप्स लोगों को देती हैं जिनसे उनके ग्राहकों को ड्राइविंग में सहूलियत हो। ऐसा ही एक फायदेमंद टिप्स बीते साल फोर्ड ने पेश किया जो सच में काफी एवयरनेस देने वाला है। अगर आप भी इस अवस्था से गुजर रही हैं या फिर आपकी दोस्त ऐसी ही सिचुएशन में है तो यह टिप्स उसे जरूर गिफ्ट करें क्योंकि इससे बड़ा तोहफा कुछ और नहीं हो सकता। आइए इस स्तंभ में आपको कुछ ऐसी ही जरूरी बातों से अवगत कराते हैं।

Driving tips for pregnant women
गर्भावस्‍था के दौरान अगर करनी पड़े ड्राइव।

जब बांधें बेल्ट
ऐसी अवस्था में सीट बेल्ट की सही पोजिशन का ध्यान रखना सबसे ज्यादा जरूरी होता है।  कि सीट बेल्ट को एब्डॉमिनल से नीचे होना चाहिए तथा कंधो के बगल से गुजरने वाला सीट बेल्ट का पट़टा सीने के बीच निकालें। बेल्ट को लगाने के बाद एक बार जांच लें कि कि बेल्ट सही तरीके से क्लिप में फंसी है कि नहीं।
 

Driving tips for pregnant women
गर्भावस्‍था के दौरान अगर करनी पड़े ड्राइव।
स्टीयरिंग व्हील से बनाएं रखें दूरी
अपनी सीट को इतना पीछे रखें कि गाड़ी चलाते वक्त पेट पर किसी तरह का दबाव महूसस न हो। शरीर के बनावट के हिसाब से सीट को कुछ पीछे की तरफ भी कर सकते हैं इससे आपको आराम रहेगा। ऐसा करने से अगर किसी दुर्घटना के वक्त एअर बैग खुलता है तो उसका सीधा दबाव आपके पेट पर नहीं आएगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Driving tips for pregnant women
गर्भावस्‍था के दौरान अगर करनी पड़े ड्राइव।
कमर के पीछे लगाएं सपोर्ट
अगर आपको प्रेग्नेंसी से जुड़ा कमर का दर्द है तो कमर को छोटे और मुलायम तकिए या फिर मुड़े हुए तौलिए का सहारा दें। यह ड्राइविंग के वक्त काफी आरामदायक साबित होगा। अगर दर्द नहीं भी है तो भी एहतियात के तौर पर आपको यह तरीका अपनाना चाहिए।

 
विज्ञापन
Driving tips for pregnant women
गर्भावस्‍था के दौरान अगर करनी पड़े ड्राइव।
लंबी ड्राइविंग से बचें
अगर कई घंटों से ड्राइव कर रही हैं तो कुछ देर का ब्रेक लें। लंबे वक्त तक ड्राइव करने से पैरों में खून का बहाव बढ़ जाता है। इससे पैरों और ऐंकल में सूजन आ सकती है। कुछ देर रुकें, पैरों को फैलाएं, ऐंकल को घुमाएं और पैर के अंगूठे को हिलाएं-डुलाएं। ऐसा करने से अक्सर प्रेगेनेंसी में होने वाले लेग क्रैंप से आप बच जाएंगी।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed