इटावा में पुलिस पिटाई से शहर के शिवनारायण मड़ैया मोहल्ले के दलित छात्र की मौत पर बुधवार को बवाल हो गया। गुस्साए परिजनों और मोहल्ले के लोगों ने सुबह मुख्य बाजार तहसील चौराहे पर छात्र का शव रखकर जाम लगा दिया। इनके साथ डंडा लेकर सड़कों पर निकली महिलाओं ने भी खूब हंगामा किया।
2 of 7
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
भीड़ ने तहसील, बजाजा लाइन, मेन बाजार, सिंधी मार्केंट एवं आसपास के बाजार भी बंद करा दिए। मुख्य बाजार में चार घंटे तक हंगामा मचा रहा। मौके पर पहुंची एसएसपी ने पूरी तकिया चौकी को निलंबित कर दिया। साथ ही चौकी प्रभारी और यहां के पूरे स्टाफ के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कराने का आदेश दिया। गुस्साए लोगों ने मौके पर ही एफआईआर की कापी लेने के बाद जाम खोला।
3 of 7
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
मोहल्ले का रविंद्र कुमार (18) पुत्र गेंदालाल इंटरमीडिएट का छात्र था। जुआ खेलने के आरोप में 4 मई को तकिया चौकी पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था। रात में छोड़ दिया। पिता गेंदालाल व मां कु समा देवी का आरोप है हिरासत के दौरान पुलिस ने उसके साथ मारपीट की, जिससे गंभीर चोट आईं।
4 of 7
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
घायल अवस्था में पुलिस उसे घर छोड़ गई। उन्होंने पहले रविंद्र को जिला अस्पताल भर्ती कराया, जहां से सैफई मिनी पीजीआई रेफर किया गया। आराम न मिलने पर उसे प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराया, जहां मंगलवार शाम उसकी मौत हो गई।
5 of 7
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
बुधवार सुबह मौत की खबर फैलते ही लोग भड़क उठे। सैकड़ों लोगों ने सुबह साढ़े आठ बजे तहसील चौराहे पर रविंद्र का शव रखकर जाम लगा दिया। गुस्साई भीड़ ने नगरपालिका चौराहे को भी जाम करते हुए पुलिस का पुतला फूंका। आंदोलनकारियों ने आसपास के बाजार भी बंद करा दिए।