राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने अपनी यूनिफॉर्म में बदलाव करते हुए खाकी रंग की हाफ पैंट की जगह भूरे रंग की फुल पैंट को शामिल किया है।
संघ की नई वर्दी में 'मोदी जैकेट' का भी सुझाव
हालांकि संघ ने सिर्फ पैंट में बदलाव किया है और कई युवा फैशन डिजाइनरों ने इस कदम का स्वागत भी किया है। लेकिन जब बदलाव हो ही रहा है तो फिर इस बदलाव में फैशन डिजाइनर आसिफ मर्चेंट और दीप्ति भारवानी ने भी कुछ नए सुझाव दिए हैं जो संघ की ड्रेस को 'कूल' शब्द के ज्यादा नजदीक ले जाता है।
संघ की नई वर्दी में 'मोदी जैकेट' का भी सुझाव
दीप्ति संघ को एक एक्टिव समूह मानते हुए उन्हें चुस्त और हल्के कपड़े पहनने की सलाह देती हैं।
संघ की नई वर्दी में 'मोदी जैकेट' का भी सुझाव
दीप्ति के अनुसार, "सिल्की डेनिम और कॉटन कुर्ते कमाल का लुक देंगे और अगर आजकल के ज़माने की तरह चाईनीज़ कॉलर वाले कुर्ते हो जाएं तो कार्यकर्ता बहुत एनर्जेटिक लगेंगे।"
संघ की नई वर्दी में 'मोदी जैकेट' का भी सुझाव
दीप्ति मोदी जैकेट को भी वर्दी का एक हिस्सा बनाने की सलाह देते हुए कहती हैं," अगर कोई एक्सेसरी जोड़नी हो तो मैं आजकल फैशन में चल रही मोदी जैकेट को इस वर्दी का हिस्सा बनाउंगी।"