फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Priyanka Gandhi: पहले फलस्तीन फिर बांग्लादेशी हिंदुओं के समर्थन वाला बैग, अब नीली साड़ी; प्रियंका का खास अंदाज

Thu, 19 Dec 2024 12:15 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 19 Dec 2024 12:15 PM IST
विज्ञापन
Priyanka Gandhi photos: bag supporting Palestine, Bangladeshi Hindus, now a blue sari
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी। - फोटो : पीटीआई/एएनआई

संसद का शीतकालीन सत्र आज 20वें दिन में प्रवेश कर चुका है। इस शीतकालीन सत्र में कांग्रेस नेता और केरल के वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी लगातार सुर्खियों में रही हैं। इसकी खास वजह उनके बैग बने हैं, जिन पर लिखे गए संदेशों को लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हुई। वहीं, सत्तारूढ़ दलों के नेताओं ने इनको लेकर उन पर निशाना भी साधा। इसके अलावा, प्रियंका गांधी अलग-अलग तरह से विरोध जताते हुए भी नजर आईं। उन्होंने कभी हाथ में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की तस्वीर वाला पोस्टर-बैनर लिया तो कभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अरबपति कारोबारी गौतम अदाणी की साथ वाला बैग। कब-कब प्रियंका नए अवतार में नजर आईं, आइए तस्वीरों में देखते हैं-



 

Priyanka Gandhi photos: bag supporting Palestine, Bangladeshi Hindus, now a blue sari
प्रियंका गांधी - फोटो : एएनआई (फाइल)
शीतकालीन सत्र 25 नवंबर को शुरू हुआ। 10 दिसंबर को वह बैग पर तस्वीर और नारे लिखे बैग के साथ संसद परिसर में अमेरिका में कारोबारी गौतम अदाणी पर अभियोग के मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन करते नजर आईं। इस दौरान उनके साथ अन्य विपक्षी दलों के नेता भी साथ थे। 
Priyanka Gandhi photos: bag supporting Palestine, Bangladeshi Hindus, now a blue sari
प्रियंका गांधी। - फोटो : एएनआई (फाइल)
इससे पहले भी वह पांच दिसंबर को अदाणी का मुद्दा उठाते हुए नजर आईं। प्रियंका ने विपक्षी सांसदों के साथ काले रंग का पहना हुआ था, जिस पर 'मोदी-अदाणी एक हैं' और 'अदाणी सेफ हैं' के नारे लिखे हुए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Priyanka Gandhi photos: bag supporting Palestine, Bangladeshi Hindus, now a blue sari
प्रियंका गांधी - फोटो : एएनआई (फाइल)
दिसंबर को प्रियंका गांधी विपक्ष के नेता राहुल गांधी के साथ हाथों में संविधान लिए हुए नजर आईं। साथ ही मुंह पर उन्होंने काले रंग का मास्क पहना हुआ था, जिसपर 'मोदी-अदाणी भाई-भाई' लिखा हुआ था। 
 
विज्ञापन
Priyanka Gandhi photos: bag supporting Palestine, Bangladeshi Hindus, now a blue sari
प्रियंका गांधी - फोटो : पीटीआई
वायनाड सांसद प्रियंका गांधी 16 दिसंबर को फिर संदेश लिखे बैग के साथ संसद पहुंचीं। इस दिन बैग पर फलस्तीन लिखा हुआ था। इस्राइल-हमास के बीच जारी जंग में फलस्तीन का समर्थन करने के लिए इस नारे को लिखा गया था। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed