फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

संसद: आंबेडकर के मुद्दे पर रार, कांग्रेस सांसदों ने मकर द्वार पर चढ़कर किया हंगामा, भाजपा ने भी किया प्रदर्शन

Thu, 19 Dec 2024 12:11 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: बशु जैन Updated Thu, 19 Dec 2024 12:11 PM IST
सार

बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के मुद्दे पर भाजपा और कांग्रेस दोनों आमने-सामने हैं। गुरुवार को लोकसभा में दोनों विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस सांसद तो सारी सीमाएं लांघकर संसद के मकर द्वार पर चढ़ गए। यहां सांसदों ने भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। तस्वीरों में देखिए संसद में हुए प्रदर्शन की झलक।

विज्ञापन
Ambedkar issue in parliament, Congress MPs created ruckus by climbing Makar Dwar, BJP also demonstrated
संसद के मकर द्वार पर चढ़कर प्रदर्शन करते इंडिया गठबंधन के सांसद। - फोटो : PTI

संसद में गुरुवार को आंबेडकर के मुद्दे पर भाजपा और विपक्षी गठबंधन इंडिया आमने-सामने आ गए। कार्यवाही शुरू होने से पहले भाजपा नेतृत्व वाले एनडीए और विपक्षी गठबंधन इंडिया ने संसद में मार्च निकाला। इस दौरान कांग्रेस सांसदों ने संसद के मकर द्वार पर चढ़कर हंगामा किया। उन्होंने डॉ. आंबेडकर से संबंधित टिप्पणी के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग की। जबकि भाजपा सांसदों ने भी प्रदर्शन किया और डॉ. आंबेडकर का अपमान करने के लिए कांग्रेस से माफी मांगने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान संसद के मकर द्वार पर दोनों दलों के सांसदों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। तस्वीरों में देखिए संसद में हुए प्रदर्शन की झलक।

Ambedkar issue in parliament, Congress MPs created ruckus by climbing Makar Dwar, BJP also demonstrated
संसद में प्रदर्शन करतीं कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी। - फोटो : PTI

इंडिया ब्लॉक के सांसदों ने सबसे पहले संसद परिसर में बीआर आंबेडकर की प्रतिमा के पास विरोध प्रदर्शन किया। सांसदों हाथों में 'मैं भी आंबेडकर', 'जय भीम' और 'अमित शाह माफी मांगो' जैसे पोस्टर थे। उन्होंने पूरे परिसर में मार्च निकाला। कांग्रेस, डीएमके, आरजेडी, एसपी, लेफ्ट और एनसीपी (एसपी) के सांसदों ने विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया। इस दौरान राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और के कनिमोझी समेत कई विपक्षी सांसद नीले रंग की पोशाक पहने नजर आए। इससे पहले लोकसभा में विपक्ष के नेता ने मुख्य समिति कक्ष में कांग्रेस सांसदों के साथ बैठक की। 

Ambedkar issue in parliament, Congress MPs created ruckus by climbing Makar Dwar, BJP also demonstrated
संसद के मकर द्वार पर चढ़कर प्रदर्शन करते इंडिया गठबंधन के सांसद। - फोटो : PTI

मार्च निकालते हुए इंडिया ब्लॉक के सांसद मकर द्वार पर पहुंचे। कुछ कांग्रेस सांसद मकर द्वार पर चढ़कर हंगामा करने लगे। इस दौरान सांसदों को नीचे उतारने के लिए सुरक्षा कर्मियों ने कड़ी मशक्कत की। काफी देर तक नारेबाजी करने के बाद सांसद मकर द्वार से नीचे उतरे। कांग्रेस सांसदों ने कहा कि अमित शाह को माफी मांगनी चाहिए और अगर पीएम मोदी को डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर पर भरोसा है तो उन्हें बर्खास्त कर देना चाहिए। उन्हें कैबिनेट में रहने का कोई अधिकार नहीं है, उन्हें बर्खास्त किया जाना चाहिए तभी लोग चुप रहेंगे, अन्यथा लोग विरोध करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ambedkar issue in parliament, Congress MPs created ruckus by climbing Makar Dwar, BJP also demonstrated
संसद में मार्च निकालते एनडीए सांसद। - फोटो : PTI
भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए सांसदों ने भी संसद परिसर में मार्च निकाला। उन्होंने नारे लगाए और तख्तियां लेकर डॉ. आंबेडकर का अपमान करने के लिए विपक्षी कांग्रेस से माफी मांगने की मांग की। एनडीए सांसदो ने कहा कि डॉ. आंबेडकर का अपमान करने के लिए कांग्रेस को माफी मांगनी चाहिए। 
विज्ञापन
Ambedkar issue in parliament, Congress MPs created ruckus by climbing Makar Dwar, BJP also demonstrated
संसद में प्रदर्शन करते एनडीए सांसद - फोटो : PTI
दोनों दलों के सांसद मार्च निकालते हुए संसद के मुख्य द्वार पर पहुंचे। यहां पर दोनों के बीच धक्का-मुक्की हुई। इस दौरान भाजपा सांसद प्रताप सारंगी और मुकेश राजपूत गिरकर घायल हो गए। भाजपा के निशिकांत दुबे ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने एक बुजुर्ग सांसद को धक्का दिया। वह गिर गए और बाद में उन्हें चोट लग गई। वहीं राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा सांसद मुझे रोकने, धक्का देने और धमकाने की कोशिश कर रहे थे। इसलिए यह हुआ। यह प्रवेश द्वार है और हमें अंदर जाने का अधिकार है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed