Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   DYCM Shinde to visit Jalna on Mon; interact with drought-hit farmers, observe Diwali with their kin

महाराष्ट्र: सूखे से प्रभावित किसानों के साथ दिवाली मनाएंगे डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे, आज जालना का करेंगे दौरा

Mon, 09 Nov 2026 12:00 AM IST
पवन पांडेय पीटीआई, जालना
पीटीआई, जालना Published by: पवन पांडेय Updated Mon, 09 Nov 2026 12:00 AM IST
सार

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे आज जालना जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह सूखे से प्रभावित किसानों से मुलाकात करेंगे, उनकी समस्याएं सुनेंगे और उनके परिवारों के साथ दिवाली मनाएंगे। वहीं, उनकी पार्टी के एक पूर्व मंत्री ने पीएम-किसान सम्मान निधि को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विवादित टिप्पणी की है।

विज्ञापन
DYCM Shinde to visit Jalna on Mon; interact with drought-hit farmers, observe Diwali with their kin
आज जालना जाएंगे एकनाथ शिंदे - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

महाराष्ट्र में सूखे की मार झेल रहे किसानों के बीच उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे दिवाली मनाने पहुंचेंगे। वह आज जालना जिले के मौजपुरी गांव में किसानों से मुलाकात करेंगे। इस दौरान वह उनकी समस्याएं सुनेंगे और फसल के नुकसान, पानी की कमी, पशुओं के लिए चारे की समस्या और आर्थिक परेशानियों का जायजा लेंगे। अधिकारियों के मुताबिक, शिंदे दोपहर दो बजे जालना तहसील के मौजपुरी गांव स्थित श्री रामेश्वरी महादेव संस्थान पहुंचेंगे। यहां वह सूखे से प्रभावित किसानों के साथ सीधा संवाद करेंगे। साथ ही प्रभावित किसान परिवारों से मिलकर उनके साथ दिवाली मनाएंगे।
विज्ञापन


सूखे ने किसानों की दिवाली की खुशियां छीनीं
जालना से शिवसेना विधायक अर्जुन खोतकर ने शिंदे के दौरे की तैयारियों की समीक्षा की है। उन्होंने कहा कि सूखे के कारण कई किसान परिवार इस बार दिवाली की खुशियां नहीं मना पा रहे हैं। ऐसे मुश्किल समय में उनके साथ खड़े होने और उनकी परेशानियों को समझने की जरूरत है। खोतकर ने किसानों, खेतिहर मजदूरों, आम नागरिकों और पार्टी कार्यकर्ताओं से शिंदे के कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की है।
विज्ञापन


मनोज जरांगे के वायरल ऑडियो को लेकर भी चर्चा संभव
शिंदे के जालना दौरे के दौरान मराठा आरक्षण आंदोलन के नेता मनोज जरांगे से जुड़े एक वायरल ऑडियो का मुद्दा भी चर्चा में आ सकता है। जरांगे ने पिछले महीने एक ऑडियो क्लिप जारी की थी। इसमें दावा किया गया था कि शिंदे के लोकसभा सांसद बेटे श्रीकांत शिंदे के माध्यम से उन्हें 500 करोड़ रुपये देने की बात कही गई थी। हालांकि, एकनाथ शिंदे और मनोज जरांगे दोनों ने ही ऑडियो क्लिप में किए गए दावों को खारिज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम-किसान सम्मान निधि को लेकर पूर्व मंत्री की विवादित टिप्पणी
इस बीच, सोलापुर में एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान शिंदे की पार्टी के नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री सिद्धाराम म्हेत्रे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विवादित टिप्पणी की। उन्होंने पीएम-किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को मिलने वाली 2,000 रुपये की किस्त को लेकर किसानों पर भी निशाना साधा। म्हेत्रे ने कहा कि जैसे ही किसानों के बैंक खातों में 2,000 रुपये जमा होते हैं, वे पैसे निकालने के लिए तुरंत बैंकों की ओर दौड़ पड़ते हैं। उन्होंने इस दौरान किसानों के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल भी किया। उन्होंने कहा कि किसानों को यह समझना चाहिए कि यह पैसा उनकी अपनी मेहनत और उनके द्वारा चुकाए गए टैक्स का है। यह किसी की निजी संपत्ति से नहीं दिया जा रहा है।


महाराष्ट्र के 91 लाख से ज्यादा किसानों को मिली थी किस्त
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 30 अक्तूबर को महाराष्ट्र के 91,12,765 किसानों के बैंक खातों में पीएम-किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त के रूप में कुल 1,835 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए थे। इस योजना के तहत पात्र किसानों को आर्थिक सहायता दी जाती है। सिद्धाराम म्हेत्रे की टिप्पणी ऐसे समय आई है, जब राज्य में सूखे के कारण किसान आर्थिक परेशानियों का सामना कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed