खबरें फटाफटः एक क्लिक में पढ़ें पांच बड़ी खबरें
ट्रंप ने मोदी से की फोन पर बात, दिया अमेरिका आने का न्योता
अमेरिका के नए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार रात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बात की। व्हाइट हाउस की ओर से इसकी जानकारी दी गई। मोदी ऐसे पांचवें विदेशी नेता हैं, जिनसे ट्रंप ने 20 जनवरी को राष्ट्रपति पद संभालने के बाद फोन पर बात की है।
'राजनीतिक दलों की 69 फीसदी आय अज्ञात स्रोतों से'
देश की लगभग सभी राजनीतिक दलों को साल दर साल जमकर आय हुई। देश की छह राष्ट्रीय और 51 क्षेत्रीय दलों को वित्त वर्ष 2004-05 से वित्त वर्ष 2014-2015 तक 11 हजार 367 करोड़ रुपये की आय हुई। इसमें से 69 फीसदी आय इन राजनीतिक दलों को अज्ञात स्रोतों से हुई। इस बात का खुलासा एडीआर की रिपोर्ट से हुआ है।
बजट सत्र पर चुनाव का साया, 30 जनवरी को बुलाई गई सर्वदलीय बैठक
आगामी 30 जनवरी से शुरू हो रहे संसद के शीतकालीन सत्र में बीते शीतकालीन सत्र की तरह ही हंगामे के आसार हैं। चूंकि बजट सत्र ऐसे समय में हो रहा है जब चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश सहित 5 राज्यों के विधानसभा कार्यक्रम की घोषण कर दी है।
RBI का खुलासा, नोटबंदी के बाद जमा हुए नकली नोटों का कोई रिकॉर्ड नहीं
नोटबंदी से देश के नकली नोटों की समस्या को खत्म करने का सरकारी दावा खोखला नजर आने लगा है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के पास ऐसा कोई आंकड़ा मौजूद नहीं है जिससे नकली नोटों के बारे में जानकारी मिल सके। आरबीआई ने एक आरटीआई में यह स्वीकार किया है कि नोटबंदी के बाद से बैंकों को मिले नकली नोटों की संख्या का कोई आंकड़ा उपलब्ध नहीं है।