नेशनल कार रेसिंग चैंपियन
अश्विन सुंदर और उनकी पत्नी निवेदिता की शनिवार को रोड
एक्सिडेंट में मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह पत्नी के साथ अपनी BMW कार से जा रहे थे। इसी दौरान उनकी कार पेड़ से टकरा गई।
टक्कर इतनी जोरदार थी की कार में भीषण आग लग गई। इससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
32 साल के अश्विन सुंदर दो बार साल 2012 और साल 2013 में F4 रेसिंग के नेशनल चैंपियन थे। इसके साथ ही वह टू व्हीलर रेसिंग के भी नेशनल चैंपियन थे।
एक डील के अंतर्गत अश्विन साल 2008 से जर्मन रेसिंग टीम Ma Con Motorsport से जुड़े थे। इसके बाद उन्हें जर्मन फॉर्मूला Volkswagen ADAC चैंपियनशिप में हिस्सा लेने का मौका मिला था।
अश्विन की पत्नी निवेदिता पेश से एक डॉक्टर थीं और एक सरकारी हॉस्पिटल में काम कर रही थीं। हादसे में उनकी बॉडी इस तरह जल गई थी उनकी शिनाख्त नहीं हो पा रही थी।