Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amit Shah Says Politics of Performance Replaced Policy Paralysis Under PM Modi

मोदी सरकार में बदली देश की राजनीति: अमित शाह बोले- पहले नीतिगत ठहराव था, अब कामकाज और प्रदर्शन पर जोर

Mon, 16 Nov 2026 09:56 PM IST
शिवम गर्ग पीटीआई, विजयवाड़ा
पीटीआई, विजयवाड़ा Published by: शिवम गर्ग Updated Mon, 16 Nov 2026 09:56 PM IST
सार

अमित शाह ने मोदी सरकार के कार्यकाल को नीतिगत ठहराव से प्रदर्शन की राजनीति की ओर बदलाव बताया। उन्होंने रामोजी राव के पत्रकारिता योगदान की सराहना करते हुए अनुच्छेद 370, नक्सलवाद और आर्थिक विकास को सरकार की उपलब्धियां बताया।

विज्ञापन
Amit Shah Says Politics of Performance Replaced Policy Paralysis Under PM Modi
अमित शाह, केंद्रीय गृह मंत्री - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 2014 के बाद देश की राजनीति में बड़ा बदलाव आया है। पहले जहां नीतिगत ठहराव की स्थिति थी, वहीं अब प्रदर्शन और कामकाज की राजनीति ने उसकी जगह ले ली है। वह आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में रामोजी ग्रुप की ओर से आयोजित 'रामोजी एक्सीलेंस अवॉर्ड्स' समारोह को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन

यह पुरस्कार समारोह रामोजी ग्रुप के संस्थापक और वरिष्ठ पत्रकार रामोजी राव की स्मृति में आयोजित किया गया था। इस दौरान अमित शाह ने रामोजी राव के योगदान की सराहना की और उन्हें मूल्यों के लिए संघर्ष करने वाला व्यक्तित्व बताया।

विज्ञापन


रामोजी राव ने मूल्यों के लिए संघर्ष किया: अमित शाह
अमित शाह ने कहा कि कुछ लोग अपने जीवनकाल के काम से खुद एक संस्था बन जाते हैं। उनके जाने के बाद भी उनके बनाए संस्थान आगे बढ़ते रहते हैं। रामोजी राव ऐसे ही असाधारण व्यक्तित्व थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, "रामोजी राव ने मूल्यों के लिए संघर्ष किया और उन्हें स्थापित किया।" पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके योगदान की तुलना करते हुए शाह ने कहा कि रामोजी राव का काम वरिष्ठ पत्रकार रामनाथ गोयनका के योगदान के बराबर माना जा सकता है।

अनुच्छेद 370 हटाने और नक्सलवाद खत्म करने को बताया उपलब्धि
गृह मंत्री ने मोदी सरकार के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाते हुए अनुच्छेद 370 हटाने, नक्सलवाद समाप्त करने, राष्ट्रीय सुरक्षा सुनिश्चित करने और आर्थिक प्रगति का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि दुनिया के कई देशों की विकास दर का अनुमान जारी युद्धों के बीच घटा है, जबकि मूडीज रेटिंग्स ने भारत की विकास दर का अनुमान बढ़ाया है।

50 करोड़ भारतीय गरीबी से बाहर आए: शाह
अमित शाह ने विश्व बैंक की रिपोर्ट का हवाला देते हुए दावा किया कि प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल में 50 करोड़ भारतीय गरीबी से बाहर आए हैं। उन्होंने  एनडीए सरकार के कामकाज का जिक्र करते हुए निर्यात में बढ़ोतरी, कनेक्टिविटी के विस्तार और नए हवाई अड्डों के विकास को भी उपलब्धियों में शामिल किया।


आंध्र प्रदेश के कई बड़े नेता समारोह में हुए शामिल
विजयवाड़ा में आयोजित इस कार्यक्रम में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू, उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण, राज्यपाल अब्दुल नजीर और केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी, के. राम मोहन नायडू तथा बी. श्रीनिवास वर्मा भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed