फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   gangrape victim falls down from fourth flor of building in mumbai and brutaly beaten

चीख-चीख कर बोली- 'कोई तो मुझे बचाओ', फिर चौथी मंजिल से कूदी

Sat, 18 Mar 2017 03:21 PM IST
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार Updated Sat, 18 Mar 2017 03:21 PM IST
विज्ञापन
 gangrape victim falls down from fourth flor of building in mumbai and brutaly beaten
डेमो पिक

उत्तर प्रदेश में रहने वाली एक महिला के साथ मुंबई में खौफनाक वारदात हुई है। उसके साथ कथित तौर पर रेप हुआ और बच निकलने की कोशिश में पीड़िता बिल्डिंग की चौथी फ्लोर से कूद गई। घटना में एक और ये भी कहा जा रहा है कि पीड़िता का पैर फिसलने से वो बिल्डिंग से नीचे गिरी। महिला के साथ हुई इस वारदात के पीछे दिल को दहला देने वाली कहानी है।

विज्ञापन


अंग्रेजी वेबसाइट की खबर के मुताबिक पति की मौत के बाद उसके लिए घर चलाना मुश्किल हो गया था। इसलिए वो काम की तलाश में यूपी से मुंबई की ओर निकल गई। पर उसे क्या मालूम था कि हैवानों की कमी मुंबई में भी नहीं है। देविका (बदला हुआ नाम) ने जो आपबीती बताई है उससे किसी के भी रौंगटे खड़े हो जाए। 
विज्ञापन


काम की तलाश में देविका ने मुंबई की ट्रेन पकड़ ली। इस बीच उसकी ट्रेन में मौजूद एक शख्स संतोष कनौजिया से जान पहचान हो गई। उसने देविका की मजबूरी को देखते हुए मुंबई में रहने का इंतजाम और काम दिलाने का वादा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाग निकलने की कोशिश में बिल्डिंग से कूदी

 gangrape victim falls down from fourth flor of building in mumbai and brutaly beaten
डेमो पिक

ये बात सात मार्च की है। इसके बाद एक दिन काम दिलाने का बहाना देकर मुंबई के इलाके पायधुनी की एक बिल्डिंग में ले गया। यहां संतोष के दोस्त फारुख खान का परिवार दूसरी मंजिल पर रहता है। जब देविका ने वहां दूसरे आदमी को मौजूद देखा तो वह समझ गई की उसके साथ कुछ गलत होने वाला है। फारुख, देविका को अश्लिल तरीके से छूने लगा और जब देविका ने उसे रोकना चाहा तो उसे पीटा भी गया।

इसके बाद दोनों ने कथित तौर पर उसका गैंगरेप किया। देविका वहां से भाग निकलने का मौका तलाश रही थी। उसने देखा कि दोनों सिरफिरे सो गए हैं, लेकिन जैसे ही वो वहां से निकलने लगी तो फारुख उठ गया और उसे रोकने लगा। इतने में देविका का पैर बिल्डिंग के टेरेस से फिसला और नीचे गिरती चली गई।

देविका की किस्मत ने उसका साथ दिया वो बिल्डिंग के पास गिरे हुए मिट्टी के ढेर में घिरी थी। लोगों ने उसकी मदद की और नजदीक के अस्पताल में दाखिल करवाया। डॉक्टरों ने बताया कि उसे कई चोटें आई हैं, लेकिन वो ठीक है।

'कोई तो मेरी मदद करो'

 gangrape victim falls down from fourth flor of building in mumbai and brutaly beaten
फारुख के परिजनों ने बताया कि उन्होंने बिल्डिंग से कोई तो मुझे बचाओ की चीख सुनाई दे रही थी। इसके बाद उन्होंने बिल्डिंग से गिरते हुए किसी की जोरदार चीख सुनी। चौंका देने वाली बात है कि देविका का दुपटा दूसरी मंजिल की खिड़की पर जा अटका, जहां फारुख का परिवार रहता है।

देविका के साथ हुई इस हैवानियत को पुलिस गंभीरता से ले रही है। आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 डी(गैंगरेप), 341( फायदा उठाना) और 506 (2) (आपराधिक गतिविधि) के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed