फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मोदी के 'पांच का दम', पांच देशों की यात्रा और पांच बड़ी सौगातें

Fri, 10 Jun 2016 12:48 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 10 Jun 2016 12:48 PM IST
विज्ञापन
Narendra Modi arrives India after five day foreign trip of five countries
वतन वापसी से पहले फ्रांकफर्ट हवाईअड्डे पर मोदी - फोटो : PTI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने पांच दिनों की विदेश यात्रा के बाद भारत वापस आ गए। उनका विमान शुक्रवार की सुबह नई दिल्ली हवाईअड्डे पर उतरा। मोदी के पांच देशों की यात्रा के बाद उनकी पांच अहम बातों की भी चर्चाएं हो रही हैं। तो आइए जानते हैं क्या हैं वो पांच अहम बातें।

भारत को मिला एनएसजी में समर्थन

Narendra Modi arrives India after five day foreign trip of five countries
लोगों का अभिवादन स्वीकार करते मोदी - फोटो : ANI

भारत को एक्स्लुसिव न्यूक्लियर सप्लायर ग्रुप (एनएसजी) के सदस्य देशों के तौर पर सम्मिलित किये जाने पर स्विट्जरलैंड, अमेरिका और मेक्सिको जैसे देशों का समर्थन मिला। यह ग्रुप वैश्विक स्तर पर न्यूक्लियर व्यापार की निगरानी करता है। मोदी की इस यात्रा का यह सबसे अहम पड़ाव माना जा रहा है।

आतंकवाद के खिलाफ भारत की सोच को समर्थन

Narendra Modi arrives India after five day foreign trip of five countries
कई विशेष कार्यक्रमों में लिया हिस्सा - फोटो : ANI

अमेरिका और कतर ने आतंकवाद के खिलाफ भारत के रवैये और उसकी जंग का समर्थन किया है।  अतंरराष्ट्रीय स्तर के आतंकवाद के खिलाफ मोर्चा खोलने और उसे खत्म करने के लिए कतर ने त्वरित कार्रवाई किए जाने की पैरवी की है। मोदी ने अपनी यात्रा के दौरान पाकिस्तान और उसके आस-पास के कुछ देशों को आतंकवाद का गढ़ बताया था और उनके खिलाफ उचित कार्रवाई की बात भी कही थी जिसका अमेरिका और कतर ने भी समर्थन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मेक इन इंडिया का बढ़ावा

Narendra Modi arrives India after five day foreign trip of five countries
यूएस संसद को संबोधित करते मोदी - फोटो : PTI

मोदी के पांच देशों की यात्रा के दौरान कई अहम समझौतों पर भी दस्तखत हुए। इसमें भारत और स्विट्जरलैंड के बीच मुख्य सैन्य सहयोगियों के तौर पर समझौता हुआ। इसके मद्देनजर दोनों देश एक-दूसरे के साथ सैन्य हथियार निर्माण के लिए सामानों की खरीद फरोख्त आसानी से कर सकेंगे।

विज्ञापन

स्विस बैंकों में कालाधन रखना होगा मुश्किल

Narendra Modi arrives India after five day foreign trip of five countries
संसद में मोदी - फोटो : PTI

भारत और स्विट्जरलैंड के बीच हुए एक अहम समझौते के बाद अब बैंकिंग सिक्रेसी से पर्दा उठेगा। इसके मद्देनजर अब टैक्स चोरों से जुड़ी जानकारी, उनके पैसे व अन्य संम्पत्तियों का ब्यौरा एक-दूसरे के साथ साझा किया जाएगा। इससे कालाधन रखने वाले लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed