फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mumbai Ferry Capsize: 'लाइफ जैकेट नहीं दी गई थी', हादसे में बचे लोगों का खुलासा; नौसेना के नाव चालक पर एफआईआर

Thu, 19 Dec 2024 08:30 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 19 Dec 2024 08:30 AM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिवारों को 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये के मुआवजे की घोषणा की। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने भी मृतकों के परिवारों को 5 लाख रुपये के मुआवजे की एलान किया है।

विज्ञापन
Mumbai Ferry Capsized No Life Jackets Were Provided Survivors Reveal FIR Filed Against Navy Boat Operator
Mumbai ferry capsize - फोटो : Amar Ujala

महाराष्ट्र में मुंबई तट के समीप बुधवार को नौसेना के एक पोत के एक नौका से टकराने के कारण 13 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान 101 अन्य लोगों को बचा भी लिया गया। हादसे में जीवित बचे लोगों ने बताया कि उनके पास लाइफ जैकेट नहीं थी। मामले में नौसेना के नाव चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। 

Mumbai Ferry Capsized No Life Jackets Were Provided Survivors Reveal FIR Filed Against Navy Boat Operator
Mumbai Boat Tradegy - फोटो : PTI

दरअसल, बुधवार को मुंबई तट पर नौसेना की नाव से टकराने वाली निजी नौका पर सवार यात्रियों ने खुलासा किया कि उन्हें लाइफ जैकेट नहीं दी गई थी। पुलिस ने मुंबई के साकीनाका निवासी नाथाराम चौधरी की शिकायत पर नौसेना की स्पीडबोट के चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। भारतीय नौसेना के एक बयान के मुताबिक, दुर्घटना तब हुई, जब समुद्र में इंजन परीक्षण के दौरान स्पीडबोट में खराबी के कारण नियंत्रण खो गया और वह नौका से जा टकराई।

Mumbai Ferry Capsized No Life Jackets Were Provided Survivors Reveal FIR Filed Against Navy Boat Operator
Mumbai Ferry Tragedy - फोटो : PTI

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर निवासी गौतम गुप्ता ने आपबीती बताते हुए दर्दनाक हादसे का अनुभव साझा किया। उन्होंने हादसे में अपनी चाची को एलीफेंटा द्वीप जाते समय दुर्घटना में खो दिया। उन्होंने बताया कि नाव पर किसी के पास लाइफ जैकेट नहीं थी। टक्कर के बाद हमने कई लोगों को पानी से बाहर निकाला और नाव पर चढ़ाया। करीब 20 से 25 मिनट बाद नौसेना ने हमें बचाया, लेकिन तब तक हम अपनी चाची को खो चुके थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mumbai Ferry Capsized No Life Jackets Were Provided Survivors Reveal FIR Filed Against Navy Boat Operator
Mumbai Boat Tradegy - फोटो : PTI

मृतकों में नौसेना का एक कर्मचारी भी
नौसेना के मुताबिक, नौसेना और अन्य जहाजों की मदद से जिंदा बचे लोगों को आसपास की जेटी पर पहुंचाया गया और फिर उन्हें अस्पतालों में भर्ती कराया गया। अब तक 101 लोगों को बचाया जा चुका है। हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई है, जिसमें नौसेना का एक कर्मचारी और नौसेना के जहाज में सवार ओईएम (मूल उपकरण निर्माता) के दो लोग शामिल हैं।

विज्ञापन
Mumbai Ferry Capsized No Life Jackets Were Provided Survivors Reveal FIR Filed Against Navy Boat Operator
Mumbai Ferry Tragedy - फोटो : PTI

पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिवारों को 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये के मुआवजे की घोषणा की। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने भी मृतकों के परिवारों को 5 लाख रुपये के मुआवजे की एलान किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed