फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mumbai Ferry Tragedy Photos: नौसेना के पोत ने खोया नियंत्रण और 'नीलकमल' से टकराया, दरिया में समा गईं 13 जानें

Thu, 19 Dec 2024 07:47 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 19 Dec 2024 07:47 AM IST
सार

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नागपुर में संवाददाताओं को बताया कि बुधवार को हुए इस भयावह हादसे में 101 लोगों को बचा लिया गया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि मुंबई बंदरगाह में नौसेना के पोत के एक नौका से टकरा जाने के कारण लोगों की जान जाने से बहुत दुःखी हूं। इस घटना में घायल हुए लोगों का तत्काल इलाज किया जा रहा है।

विज्ञापन
Mumbai Boat Accident Indian Navy Vessel Loses Control, Collides 13 Lost in Tragic River Accident
Mumbai Ferry Tragedy - फोटो : PTI
loader

महाराष्ट्र में मुंबई तट के पास बुधवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां नौसेना के एक पोत के एक नौका से टकराने की वजह से 13 लोगों की मौत हो गई जबकि 101 अन्य लोगों को बचा लिया गया। नौसेना के मुताबिक, नौसेना का पोत इंजन परीक्षण के लिए जा रहा था, लेकिन तभी शाम चार बजे इसने नियंत्रण खो दिया और करंजा के पास यह नीलकमल नामक नौका से टकरा गया। यह नौका यात्रियों को गेटवे ऑफ इंडिया से लोकप्रिय पर्यटन स्थल 'एलीफेंटा' द्वीप पर लेकर जा रही थी।

Mumbai Boat Accident Indian Navy Vessel Loses Control, Collides 13 Lost in Tragic River Accident
Mumbai Ferry Tragedy - फोटो : PTI

तटरक्षक बल और समुद्री पुलिस ने संभाला मोर्चा
नौसेना ने बताया कि नौसेना ने तटरक्षक बल और समुद्री पुलिस ने खोज और बचाव प्रयास तुरंत शुरू किए। बचाव अभियान में नौसेना के चार हेलीकॉप्टर, नौसेना की 11 नौकाएं, तटरक्षक बल की एक नौका और समुद्री पुलिस की तीन नौकाओं की मदद ली गई।

Mumbai Boat Accident Indian Navy Vessel Loses Control, Collides 13 Lost in Tragic River Accident
Mumbai Ferry Tragedy - फोटो : PTI

मृतकों में नौसेना का एक कर्मचारी भी
नौसेना के मुताबिक, नौसेना और अन्य जहाजों की मदद से जिंदा बचे लोगों को आसपास की जेटी पर पहुंचाया गया और फिर उन्हें अस्पतालों में भर्ती कराया गया। अब तक 101 लोगों को बचाया जा चुका है। हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई है, जिसमें नौसेना का एक कर्मचारी और नौसेना के जहाज में सवार ओईएम (मूल उपकरण निर्माता) के दो लोग शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mumbai Boat Accident Indian Navy Vessel Loses Control, Collides 13 Lost in Tragic River Accident
Mumbai Ferry Tragedy - फोटो : PTI

मुआवजे का एलान
मुंबई पुलिस ने बताया कि मृतकों में सात पुरुष, चार महिलाएं और दो बच्चे शामिल हैं। घटनास्थल पर तलाशी और बचाव अभियान के साथ-साथ सभी कर्मचारियों का लेखा-जोखा भी तैयार किया जा रहा है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बताया कि इस घटना में 101 लोगों को बचा लिया गया है। शाम साढ़े सात बजे तक नौसेना के चिकित्सकों ने 10 नागरिकों और नौसेना के तीन कर्मियों समेत 13 लोगों को मृत घोषित कर दिया। नौसेना के गंभीर रूप से घायल दो कर्मियों को नौसेना अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीएम फडणवीस ने इस त्रासदी में मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से पांच-पांच लाख रुपये की वित्तीय सहायता देने की घोषणा की।

विज्ञापन
Mumbai Boat Accident Indian Navy Vessel Loses Control, Collides 13 Lost in Tragic River Accident
Mumbai Ferry Tragedy - फोटो : PTI

राजनाथ सिंह ने जताया दुख
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि मुंबई बंदरगाह में नौसेना के पोत के एक नौका से टकरा जाने के कारण लोगों की जान जाने से बहुत दुःखी हूं। इस घटना में घायल हुए लोगों का तत्काल इलाज किया जा रहा है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं। लापता व्यक्तियों का पता लगाने के लिए भारतीय नौसेना और तटरक्षक बल द्वारा व्यापक खोज एवं बचाव अभियान जारी है तथा कई संसाधनों का इस्तेमाल किया जा रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed