फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अब अखिलेश की सौतेली मां चर्चा में, पढ़ें सियासी कुनबे का पूरा प्रोफाइल

Fri, 21 Oct 2016 03:10 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 21 Oct 2016 03:10 PM IST
विज्ञापन
Mulayam singh yadav family tree
मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव
देश के सबसे बड़े राजनीतिक कुनबे में बीते कुछ दिन से वर्चस्व की लड़ाई सामने आ रही है। गुरुवार को सपा के एक एमएलसी उदयवीर सिंह ने आरोप लगाया कि परिवार में लड़ाई का कारण मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता हैं। इसकी शुरुआत अखिलेश के मुख्यमंत्री बनने के बाद से ही शुरू हो गई थी।


दरअसल, यूपी में सत्ताधारी समाजवादी पार्टी में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और उनके चाचा वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव में बीते कई महीने से मतभेद की बात सामने आ रही थी। धीरे-धीर चल रही यह नूराकुश्ती बढ़ती गई। स्थिति यहां तक आ गई है कि अखिलेश को यह तक कहना पड़ा कि प्रचार अभियाने शुरू करने के लिए उन्हें किसी की जरूरत नहीं है और वह अकेले ही अपनी यात्रा निकाल सकते हैं।

परिवार में मचे इस घमासान के बीच आइए जानते हैं मुलायम सिंह यादव परिवार को क्यों यूपी का सबसे बड़ा राजनीतिक कुनबा कहा जाता है...
Mulayam singh yadav family tree
मुलायम ‌सिंह यादव - फोटो : amar ujala
मुलायम सिंह यादव- सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष

 22 नवंबर 1939 को जन्मे मुलायम सिंह यादव ने परिवार में राजनीति की नींव रखी। पांच भाइयों में तीसरे नंबर के मुलायम की दो शादी हुई है। पहली पत्नी मालती देवी की मौत के बाद उन्होंने साधना गुप्ता से शादी की। मालती देवी के बेटे अखिलेश यादव हैं और साधना के बेटे प्रतीक यादव हैं। मुलायम सिंह यादव वर्तमान समय में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं।

अखिलेश यादव- यूपी के मुख्यमंत्री

मुलायम सिंह यादव के बड़े बेटे अखिलेश यादव साल 2012 में यूपी के मुख्यमंत्री बने। ऑस्ट्रेलिया से मास्टर डिग्री लेने के बाद अखिलेश घर लौट आए और समाजवादी पार्टी की राजनीति शुरू कर दी। मुख्यमंत्री बनने से पहले वह सपा के प्रदेश अध्यक्ष थे।

डिंपल यादव- सांसद

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी हैं। वह कन्नौज से सांसद हैं। 24 नवंबर 1999 में अखिलेश से उनकी शादी हुई थी।
Mulayam singh yadav family tree
शिवपाल यादव - फोटो : amar ujala

शिवपाल यादव- कैबिनेट मंत्री

शिवपाल सिंह यादव, मुलायम के पांच भाइयों में सबसे छोटे हैं। कई लोग मुलायम को राम तो शिवपाल को हनुमान की तरह देखते हैं। समाजवादी पार्टी को खड़ा करने में मुलायम के साथ शिवपाल का भी बड़ा योगदान माना जात है।

सरला यादव- वह शिवपाल यादव की पत्नी हैं और दो बार सहाकारी बैंक की राज्य प्रतिनिधि रह चुकी हैं।

आदित्य यादव ‘अंकुर’- उत्तर प्रदेश प्रादेशिक कोऑपरेटिव फेडरेशन (यूपीपीसीएफ)  के अध्यक्ष

वह शिवपाल यादव के बेटे हैं। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश प्रादेशिक कोऑपरेटिव फेडरेशन (यूपीपीसीएफ)  के अध्यक्ष हैं। बताया जा रहा है कि 2017 के विधानसभा चुनाव में उन्हें परिवार की पारंपरिक सीट जसवंतनगर से विधानसभा भेजने की भी तैयारी पूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Mulayam singh yadav family tree
राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव - फोटो : amar ujala
रामगोपाल यादव- सांसद

वह मुलायम सिंह यादव के छोटे भाई हैं। वह वर्तमान में यूपी से राज्यसभा सांसद हैं। पेशे से अध्यापक रामगोपाल को पार्टी का चाणक्य कहा जाता है।

अक्षय यादव- सांसद
वह मुलायम सिंह के भाई और राज्यसभा साांसद रामगोपाल यादव के बेटे हैं। वह इस समय फिरोजाबाद से सांसद हैं। 

 
विज्ञापन
Mulayam singh yadav family tree
धर्मेन्द्र यादव को स्मृति चिह्न देते सपाजन।
धर्मेंद्र यादव- सांसद

वह  मुलायम सिंह के बड़े भाई अभय राम के बेटे हैं।  वर्तमान में वह बदायूं से सांसद हैं। इलाहाबाद में पढ़ाई के दौरान समाजवादी नेता जनेश्वकर मिश्र के सानिध्यन में उन्हों ने छात्र राजनीति की।

प्रेमलता यादव-राजपाल यादव की पत्नी

 वह मुलायम सिंह के छोटे भाई राजपाल यादव की पत्नी हैं। वहपहली बार 2005 में इटावा की जिला पंचायत अध्यक्ष बनीं। प्रेमलता के पति राजपाल यादव इटावा वेयर हाउस में नौकरी करते थे और अब रिटायर हो चुके हैं। रिटायरमेंट के बाद से ही वह समाजवादी पार्टी में अहम भूमिका अदा कर रहे हैं। 

तेज प्रताप यादव - सांसद

इंग्लैंड की लीड्स यूनिवर्सिटी से मैनेजमेंट साइंस में एमएससी करके लौटे तेज प्रताप सिंह मैनपुरी से सांसद हैं। वह मुलायम के बड़े भाई रतन सिंह के बेटे रणवीर सिंह के बेटे हैं। इसके साथ ही वह लालू प्रसाद यादव के दामाद हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed